Monday, July 20, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

दुनिया

रूस ने कीव पर दागीं दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'अब तक के बड़े हमलों में से एक'

19 जुलाई, 2026 04:25 PM

मास्को : रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि रूस ने राजधानी कीव पर अलग-अलग तरह की करीब 40 मिसाइलें दागीं और 120 ड्रोन हमले किए। इन हमलों में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 16 घायल हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं। रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तुरंत बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं। कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं।

राजधानी के ऐतिहासिक केंद्र स्थित कई घर तेज धमाकों से हिल गए और सड़कों पर खड़ी कारों के अलार्म बजने लगे। अधिकारियों के अनुसार, एक घंटे से भी कम समय में दर्जनों मिसाइलें शहर पर गिरीं। सुबह 6:30 बजे दोबारा हवाई हमले का सायरन बजा और शहर के विभिन्न हिस्सों में फिर से विस्फोट दर्ज किए गए।

हमले में मध्य कीव के शेवचेंकिव्स्की जिले की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बचाव दल ने मलबे में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके अलावा शहर के चार अन्य इलाकों में भी कार्यालयों, रिहायशी इमारतों और एक छात्रावास में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

हमले के दौरान लुक्यानिव्स्का मेट्रो स्टेशन में शरण लिए लोगों ने वीडियो साझा किए, जिनमें शक्तिशाली धमाके के कारण स्टेशन के प्रवेश कक्ष की छत का एक हिस्सा गिरता दिखाई दिया। सुरक्षा कारणों से स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

कीव की सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बयान जारी किया। बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, मेयर विताली क्लिट्स्को ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही पूर्ण पैमाने पर आक्रमण जारी है। लगभग रोजाना दोनों एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणाली मजबूत करने और अमेरिकी पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की अतिरिक्त आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं।

शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमलों में मास्को और तांबोव क्षेत्रों के ई-कॉमर्स गोदामों को निशाना बनाया गया, जहां आठ लोगों की मौत हुई और कई स्थानों पर भीषण आग लग गई थी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि इन लॉजिस्टिक्स केंद्रों का उपयोग ड्रोन निर्माण और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में किया जा रहा था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

पेरू में महसूस हुए दो भूकंप के झटके, कम से कम छह लोगों की मौत और 21 घायल

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता, उषा ने बेटे को दिया जन्म

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, तीन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति ट्रंप

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

इराक में ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय अमेरिकी सैन्यकर्मी की मौ*त

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

लेबनान के राष्ट्रपति आउन पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप से हिज्बुल्लाह और इजरायल के मुद्दे को लेकर करेंगे चर्चा

लेबनान के राष्ट्रपति आउन पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप से हिज्बुल्लाह और इजरायल के मुद्दे को लेकर करेंगे चर्चा

'नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए,' ममदानी के बयान पर इजरायली नेताओं का फूटा गुस्सा

'नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए,' ममदानी के बयान पर इजरायली नेताओं का फूटा गुस्सा

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके