Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

03 जुलाई, 2026 11:33 AM

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई जंग भले ही थम गई हो, लेकिन यूरेशिया में एक जंग बीते 4 सालों से जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच इस जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों का जीवन प्रभावित हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों के बाद भी दोनों देशों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच अब रूस ने आग और भड़काते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव पर बहुत बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा अटैक है। इससे पूरे कीव में भारी तबाही मची है और कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कीव पर गुरुवार तड़के यह हमला किया। इस दौरान सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने रातभर में करीब 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन दागे। पूरी रात कीव के कई इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टरों और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में भागते दिखे। वहीं पूरा शहर काले धुएं की जद में आ गया।


यूक्रेनी अधिकारियों ने 27 मौतों की पुष्टि की है। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। दर्जनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक हमले में शहर की करीब 130 बिल्डिंग भी तबाह हो गईं।


विदेश दौरा छोड़कर लौटे जेलेंस्की
हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अपना आयरलैंड दौरा छोड़कर लौटना पड़ा है। उन्होंने लौटते ही हमले में प्रभावित कुछ जगहों का दौरा भी किया है। इस दौरान जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों के प्रति नाराजगी जताई। जेलेंस्की ने कहा कि अगर वादे के मुताबिक पश्चिमी देश समय पर एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध करा देते, तो तबाही कुछ कम होती। उन्होंने कहा, “अगर हमारे सहयोगी अपने वादों के मुताबिक समय पर वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध करा देते, तो शायद आज हम कई लोगों की जान बचा सकते थे। हम उनसे कोई एक्स्ट्रा मदद नहीं मांग रहे। पर कम से कम वो दिया जाए जिसका वादा किया था।”


क्या बोला रूस?
इस बीच रूस ने इस हमले को यूक्रेनी हमलों का जवाब बताया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि रूसी सेना ने हवाई, समुद्री और जमीनी मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, ऊर्जा केंद्रों और कीव सहित कई हवाई अड्डों को निशाना बनाया है। रूस ने कहा कि यह हमला हाल के दिनों में रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत