Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

रुपए की गिरावट से महंगे होंगे TV, नए साल में जेब पर बढ़ेगा बोझ

15 दिसंबर, 2025 04:35 PM

रुपए की रिकॉर्ड गिरावट का असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ता दिख रहा है। नए साल की शुरुआत यानी जनवरी से टेलीविजन की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमजोर रुपए और मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के चलते टीवी सेटों के दाम 3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। हाल ही में रुपए ने पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार किया है, जिससे इंपोर्ट पर निर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है।


क्यों महंगे हो रहे हैं टीवी?
टीवी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की घरेलू वैल्यू एडिशन हिस्सेदारी अभी भी करीब 30 फीसदी ही है। एलईडी टीवी के प्रमुख कंपोनेंट जैसे ओपन सेल, सेमीकंडक्टर चिप और मदरबोर्ड बड़े पैमाने पर आयात किए जाते हैं। ऐसे में रुपये की कमजोरी सीधे लागत बढ़ा देती है।


इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप संकट भी गहराता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्वर्स के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) की भारी मांग के कारण DRAM और फ्लैश मेमोरी की कीमतों में तेज उछाल आया है। चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां ज्यादा मुनाफे वाले AI चिप्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे टीवी जैसे पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए सप्लाई सीमित हो रही है।


कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?
हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश के मुताबिक, मेमोरी चिप की कमी और कमजोर रुपए के कारण एलईडी टीवी की कीमतों में करीब 3 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ कंपनियों ने अपने डीलर्स को संभावित मूल्य वृद्धि के संकेत पहले ही दे दिए हैं।


वहीं, थॉमसन, कोडक और ब्लाउपुंक्ट जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के लाइसेंस रखने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) का कहना है कि बीते तीन महीनों में मेमोरी चिप की कीमतें करीब 500 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह के अनुसार, इन हालातों में जनवरी से टीवी की कीमतों में 7 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।


GST कटौती का फायदा भी हो सकता है खत्म
यह स्थिति ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में सरकार ने 32 इंच और उससे बड़े टीवी पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया था, जिससे कीमतों में औसतन करीब 4,500 रुपए की राहत मिली थी। हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती लागत इस टैक्स कटौती से मिलने वाले फायदे को काफी हद तक खत्म कर सकती है।


वीडियोटेक्स के डायरेक्टर अर्जुन बजाज ने कहा कि मेमोरी चिप की कीमतों में तेज उछाल के कारण कंपनियों पर लगातार दबाव बना हुआ है और सप्लाई एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उनका कहना है कि फ्लैश मेमोरी और DDR4 की कीमतें स्रोत स्तर पर 1,000 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं, क्योंकि सप्लाई का बड़ा हिस्सा AI डेटा सेंटर्स की ओर शिफ्ट हो गया है।


भारत का टीवी बाजार कितना बड़ा?
बाजार में फिलहाल सुस्ती के संकेत भी दिख रहे हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, 2025 की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्ट टीवी की बिक्री सालाना आधार पर 4 फीसदी घटी है। इसके पीछे छोटे स्क्रीन साइज की बढ़ती मांग, नए टीवी की कमजोर डिमांड और उपभोक्ता खर्च में कमी जैसे कारण रहे।


इसके बावजूद लॉन्ग टर्म आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। 2024 में 10–12 अरब डॉलर के अनुमानित आकार वाला भारतीय टीवी बाजार आगे चलकर बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम, बड़े स्क्रीन की मांग और ओटीटी कंटेंट की लोकप्रियता के चलते विस्तार की उम्मीद रखता है। हालांकि निकट भविष्य में ग्राहकों को अगला टीवी अपग्रेड पहले से ज्यादा कीमत पर करना पड़ सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे