Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री राहुल गांधी पर FIR : हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद मॉनसून सत्र में सरकार ने सफाई और कौशल कर्मियों के मुद्दे पर सदन में झूठ बोलाः भूपेंद्र हुड्डा हरियाणाः 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में 6 IAS और 4 बैंकर्स समेत 19 के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल गुरुग्राम : फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी, 11 गिरफ्तार नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

हरियाणा

राहुल गांधी पर FIR : हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

02 सितंबर, 2026 08:17 PM

यमुनानगर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज FIR, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा देश-प्रदेश में बढ़ते जातिगत भेदभाव के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा आज जिला यमुनानगर भाजपा कार्यालय, सेक्टर-17, हुड्डा, जगाधरी का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा सांसद वरुण मुलाना एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों, युवाओं एवं छात्रों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। लोकसभा सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। राहुल गांधी जी जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हैं और उनकी आवाज को FIR तथा दबाव के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। युवा और छात्र देश का भविष्य हैं, उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस और युवा कांग्रेस हर वर्ग के सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ती रहेगी।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम कर रही है। राहुल गांधी जी पर FIR, छात्रों पर लाठीचार्ज और जातिगत भेदभाव जैसे मुद्दे बेहद गंभीर हैं। युवा कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा अपने अधिकारों और सम्मान के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है। भाजपा सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और छात्रों के साथ हुए अन्याय का जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है। निशित कटारिया ने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस दौरान नरपाल गुज्जर, देवेंदर सिंह रमन त्यागी उमेश बुबका दुष्यंत चौहान मेहबूब गुज्जर विक्रांत चौधरी प्रबल जोशी आर्यन गुज्जर साहूल चौधरी विशाल गानोला अजय जोगी आशु सैनी विशु शर्मा विनीत खरब पर्मवीर जैन समेत हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला एवं विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की

एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद

हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद

मॉनसून सत्र में सरकार ने सफाई और कौशल कर्मियों के मुद्दे पर सदन में झूठ बोलाः भूपेंद्र हुड्डा

मॉनसून सत्र में सरकार ने सफाई और कौशल कर्मियों के मुद्दे पर सदन में झूठ बोलाः भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणाः 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में 6 IAS और 4 बैंकर्स समेत 19 के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल

हरियाणाः 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में 6 IAS और 4 बैंकर्स समेत 19 के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल

गुरुग्राम : फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी, 11 गिरफ्तार

गुरुग्राम : फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी, 11 गिरफ्तार

कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई : अनिल विज

कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई : अनिल विज

कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : नायब सिंह सैनी

कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : नायब सिंह सैनी

‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी प्रस्ताव

‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी प्रस्ताव