Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर राम कदम का तीखा हमला: 'बयानों से आतंकियों को खुश करते हैं', कांग्रेस पर भी साधा निशाना

24 जुलाई, 2025 07:18 PM

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। कदम ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों पर 'कुछ न कुछ तो दाल में काला है' कहा था।

गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान राम कदम ने राहुल गांधी के इस बयान को "पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को खुश करने वाला" करार दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के कुछ वर्षों के बयानों को देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने आतंकियों को खुश करने के लिए सुपारी ली है। हर दूसरे दिन वह आतंकियों को खुश करने के लिए बयान देते हैं।"

"भारत माता के सपूत हैं, कभी सोचा है क्या महसूस हुआ होगा?"
राम कदम ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा, "आप भारत माता के सपूत हैं, क्या कभी आपने सोचा कि आपके इस बयान से हमारी साहसी फौज, पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले लोगों को कैसा महसूस हुआ होगा?" कदम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी बयान देने से पहले सोचते नहीं हैं और बस "आतंकियों को खुश करने में ही उन्हें आनंद आता है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हमेशा देश के खिलाफ बात करते हैं और कांग्रेस में वे ऐसे नेता हैं जो हमेशा "बालक की भांति बात करते हैं।"

महाराष्ट्र कांग्रेस और 'सामना' पर भी साधा निशाना
राम कदम ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपकाले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर "अनर्गल बयान" इसीलिए दिया ताकि वह सुर्खियों में बने रहें। कदम ने कहा, "हम हर मंच से उन्हें जवाब देने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के मुखपत्र 'सामना' में चुनाव आयोग को लेकर की गई टिप्पणी पर भी टिप्पणी की। कदम ने कहा कि UBT से उनके अपने लोगों ने किनारा कर लिया है और ये लोग सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कोसते हैं। उन्होंने 'सामना' पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोकसभा चुनाव जीते तो आयोग अच्छा था, लेकिन चुनाव हारे तो आयोग गलत कैसे हो गया? इसे उन्होंने "दोहरी मानसिकता" बताया।

सांगली टॉयलेट वीडियो और तेजस्वी यादव पर भी बोले कदम
राम कदम ने सांगली टॉयलेट वीडियो और मारपीट मामले को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया। उन्होंने कहा कि "हिंदुत्व का नाम लेकर दल चलाने वाले लोग अपने हिंदू भाई को किसी भाषा की आड़ में मार रहे हैं। क्या यह आपका हिंदुत्व है? मारने का अधिकार तो किसी को नहीं है। कोई किसी जाति या धर्म का हो तो मारने का अधिकार किसी को नहीं है।"

तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए राम कदम ने कहा कि जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम, चुनाव आयोग सब कुछ सही लगता है। कर्नाटक में जीत मिली, तब सब कुछ अच्छा था। तेलंगाना में भी कोई सवाल नहीं उठाया गया। लेकिन जब हार सामने नजर आती है, तो तुरंत संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने इसे "दोगली बात" बताया जो लोकतंत्र के लिए शोभा नहीं देती।

मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट और न्यायपालिका
मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर उन्होंने कहा कि "हमारी न्यायपालिका सबूतों के आधार पर फैसला लेती है। इसमें काफी विलंब हुआ है। हाई कोर्ट से न्याय नहीं मिला है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है।" राम कदम ने अंत में कहा कि तेजस्वी यादव का यह रवैया साफ दिखाता है कि आगामी चुनाव से पहले वे अभी से हार का बहाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन इस तरह पहले से ही आयोग और चुनाव प्रणाली को कटघरे में खड़ा करना केवल उनकी बौखलाहट को दिखाता है। लोकतंत्र में सभी को मजबूती से चुनाव लड़ने का अधिकार है और करारी हार के डर से ऐसी भूमिकाएं बनाना ठीक नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं