Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का पलटवार,‘वोट चोरी’ के ठोस सबूत दें

14 अगस्त, 2025 08:07 PM

2024 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग और कांग्रेस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। राहुल गांधी ने बेंगलुरु की एक विधानसभा सीट पर बड़े पैमाने पर वोटिंग में गड़बड़ी का दावा किया। आयोग ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'वोट चोरी' जैसे "गंदे" शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ने के बजाय, उन्हें ठोस सबूत पेश करने चाहिए।

चुनाव आयोग ने कहा
चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, "भारत के करोड़ों वोटर्स और लाखों चुनाव कर्मचारियों की ईमानदारी पर सवाल उठाना अनुचित है। वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की नींव पर सीधा हमला है।" आयोग ने आगे कहा कि भारत में 'एक व्यक्ति, एक वोट' का सिद्धांत 1951-52 के पहले आम चुनाव से लागू है और यदि किसी को किसी व्यक्ति द्वारा दो बार वोट डालने की जानकारी है, तो वह बिना सभी वोटर्स को बदनाम किए, हलफनामे के साथ सबूत चुनाव आयोग को सौंपे।

एक लाख वोट चोरी का आरोप
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोट चोरी हुए, जिसके चलते कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। राहुल ने यह दावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा सबूत मांगे जाने के बावजूद राहुल गांधी ने कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया। राहुल का कहना है कि "यह डेटा चुनाव आयोग का है, मेरा नहीं, और मुझसे उस पर दस्तखत करने की अपेक्षा करना गलत है। आयोग मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।"

कांग्रेस निकालेगी 'वोटर अधिकार यात्रा'
राहुल गांधी ने यह भी ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकालेगी। यह यात्रा बिहार में हाल ही में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है। राहुल ने इस अभियान को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताया और देशवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही