Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'वैचारिक लड़ाई हारने वाले रच रहे साजिश'

29 सितंबर, 2025 07:54 PM

कांग्रेस ने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व नेता द्वारा राहुल गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जो लोग वैचारिक लड़ाई हार रहे हैं और जिनकी "चोरी" उजागर हो गई है, वे विपक्ष के नेता को चुप कराने के लिए "साजिश" रच रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल ने आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी के पूर्व नेता प्रिंटू महादेव द्वारा राहुल गांधी को दी गई जान से मारने की "भयावह और जघन्य" धमकी का उल्लेख करते हुए यह कहा।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा, "भाजपा के एक प्रवक्ता ने टीवी पर कहा कि 'राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी' और उस प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई।" खेड़ा ने कहा, "इससे पहले सीआरपीएफ ने (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे जी को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक पत्र लिखा था और उसे लीक कर दिया गया था। उनकी सुरक्षा का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है और ऐसा माहौल क्यों बनाया जा रहा है।" खेड़ा ने कहा कि इसमें किसी साज़िश की बू आ रही है। उन्होंने सवाल किया कि यह साज़िश कौन रच रहा है?

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "ये वही लोग हैं जो वैचारिक लड़ाई हार रहे हैं, जिनके पास विरोधी विचारों को हराने के लिए विचारों के हथियार नहीं हैं। इस साज़िश का पर्दाफ़ाश होना ज़रूरी है। पहले आपने राहुल गांधी को गालियों से चुप कराने की कोशिश की और अब उन्हें गोलियों से धमका रहे हैं।" उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए "वोट चोरी" के आरोपों का भी ज़िक्र किया। खेड़ा ने कहा, "आप इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।"

उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, "आपकी चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है। अब आपको पता चल गया है कि आपका समय बीत चुका है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ऐसे लोगों को हिंसा का सहारा नहीं लेने देगी। खेड़ा ने यह भी कहा कि देश जानता है कि कौन षड्यंत्र रच रहा है और वह क्या है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई न करने को लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत और हिंसा को सामान्य बनाने के रूप में देखा जाएगा। वेणुगोपाल ने दावा किया था कि महादेव भाजपा के प्रवक्ता हैं और उन्होंने यह टिप्पणी एक मलयालम चैनल पर एक टेलीविज़न बहस के दौरान की थी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित