Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’ भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

हरियाणा

राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता

24 जून, 2026 07:38 PM

चंडीगढ़ ; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की जीत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है “बूथ जीता, चुनाव जीता”। जब बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पसीना बहाकर एक-एक वोट बटोरकर भाजपा की झोली में डालते हैं तभी भाजपा की सरकार बनती है। डा. अर्चना गुप्ता ने इस मौके पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने 24 जून 1975 में आपाताकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने फूलमालाओं व पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भी सभी कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों और नेताओं का आभार जताया। नारनौल स्थित सीएल फार्म हाउस में स्वागत एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार यह भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी, जबकि संविधान और लोकतंत्र को सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस पार्टी ने पहुंचाया था।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल को यह याद रखना चाहिए कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर रातों-रात लाखों विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों से उठाकर जेलों में बंद कर दिया। प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई, मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गई और समाचारों को प्रकाशित करने से पहले सरकारी अनुमति आवश्यक कर दी गई थी।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया गया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक नेताओं को जेल में डालकर यातनाएं दी गईं। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं रामबिलास शर्मा और गोविंद भारद्वाज का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राजनीतिक विरोधियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजय गांधी के नेतृत्व में जबरन नसबंदी अभियान चलाया गया, 12 साल से लेकर बुजुर्गों तक को नसबंदी के विवश किया गया जिससे पूरे देश में त्राहि-त्राहि मंच गई। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को लगता था कि जनता इन घटनाओं को भूल जाएगी, लेकिन 1977 के चुनाव में जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र की ताकत का परिचय दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि नई पीढ़ी को कांग्रेस के काले कारनामों का सच जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल की सच्चाई और कांग्रेस के चरित्र के बारे में युवाओं को बताया जाना चाहिए, ताकि युवा लोकतंत्र के महत्व को समझ सकें और इतिहास से सीख ले सकें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के विचार, सिद्धांत और सरकार की उपलब्धियों को हर गांव, चौपाल और गली तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य हो रहा है।


प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। आज भोजन और पानी के माध्यम से जहरीले तत्व शरीर में पहुंच रहे हैं, जिससे कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और देसी गाय के गोबर व जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर प्राकृतिक खेती के लाभों की जानकारी दें और उन्हें रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श राज्य बन बनेगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष डा. यतेंद्र राव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने और नारनौल आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत बनेगा।
डा. यतेंद्र राव ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीतियों तथा मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी

पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति

हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति

तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा

तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा

हरियाणा के इस जिले में 1500 ग्रामीणों पर केस, सरपंच और पूर्व सरपंच भी नामजद...जानें क्या है मामला

हरियाणा के इस जिले में 1500 ग्रामीणों पर केस, सरपंच और पूर्व सरपंच भी नामजद...जानें क्या है मामला

Haryana: ऑडियो से फंसे पंकज अग्रवाल, बिल्डर के खाते में भिजवाई थी 10 करोड़ की रकम!

Haryana: ऑडियो से फंसे पंकज अग्रवाल, बिल्डर के खाते में भिजवाई थी 10 करोड़ की रकम!

अग्निवीरों को आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, शहीद परिवारों के 420 आश्रितों को मिली नौकरी!

अग्निवीरों को आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, शहीद परिवारों के 420 आश्रितों को मिली नौकरी!

'मॉक सत्र’ पर भूपेंद्र हुड्डा के जवाब से विधान सभा अध्यक्ष असंतुष्ट, तीन बिन्दुओं पर स्पीकर ने मांगा था स्पष्टीकरण

'मॉक सत्र’ पर भूपेंद्र हुड्डा के जवाब से विधान सभा अध्यक्ष असंतुष्ट, तीन बिन्दुओं पर स्पीकर ने मांगा था स्पष्टीकरण

गब्बर का एक्शन मूड: अवैध कॉलोनाइजरों और सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज, अनिल विज ने ACB चीफ को भेजा 'रिमाइंडर'

गब्बर का एक्शन मूड: अवैध कॉलोनाइजरों और सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज, अनिल विज ने ACB चीफ को भेजा 'रिमाइंडर'

Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील

Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील

Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम

Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम