Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

राहुल गांधी का 'वोट चोरी' का आरोप बेबुनियाद', भाजपा बोली- कांग्रेस का दशकों से हो रहा है पतन

12 सितंबर, 2025 06:08 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को भारत के चुनावी इतिहास से जुड़े कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी का ‘‘वोट चोरी'' का आरोप बेबुनियाद है और 1984 के बाद से ही कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। वर्ष 1984 में कांग्रेस ने आखिरी बार लोकसभा में बहुमत हासिल किया था और 2014 में सत्ता में रहते हुए यह सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

भाजपा नेता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने एक बयान में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का मानना है कि कांग्रेस का पतन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुआ, जबकि यह पहले ही शुरू हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘सच तो यह है कि कांग्रेस 1984 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद से लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है। 1984 में राजीव गांधी ने 48 प्रतिशत से ज़्यादा वोट शेयर और 543 लोकसभा सीटों में से 414 सीटों के साथ भारी जीत हासिल की थी। इसके बाद के तीन दशकों में जनसमर्थन में गिरावट के बाद, 2014 में इसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया गया, जब इसने 19.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 543 में से सिर्फ़ 44 सीटें जीतीं।''

राव के अनुसार, राहुल गांधी का यह कोई तर्क नहीं हो सकता कि 2014 से पहले निर्वाचन आयोग कांग्रेस के ख़िलाफ़ साज़िश रच रहा था और भाजपा के लिए काम कर रहा था, क्योंकि उस समय मनमोहन सिंह कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी का पतन 1989 से शुरू हुआ और 2014 तक जारी रहा। उन्होंने कई लोकसभा चुनावों के राष्ट्रीय और कई राज्यों के आंकड़ों का हवाला दिया।

राव ने कहा, ‘‘जनता का ध्यान खींचने के लिए राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि उनके खुलासे ‘एटम बम' या ‘हाइड्रोजन बम' जितनी राजनीतिक शक्ति रखते हैं और मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को नष्ट कर देंगे। पिछले चुनावों के रुझानों के विश्लेषण से पता चलता है कि उनके दावे बेबुनियाद हैं।" उन्होंने 1984 से उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और मायावती, पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और ममता बनर्जी, महाराष्ट्र में शरद पवार, बिहार में लालू प्रसाद और तमिलनाडु में एम करुणानिधि और एम के स्टालिन जैसे कई क्षेत्रीय नेताओं द्वारा कांग्रेस को दिए गए झटकों का हवाला देते हुए पूछा कि क्या गांधी इन नेताओं को ‘‘वोट चोर'' कहेंगे?

राव ने कहा कि 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या को 191 तक कम करने में वी पी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल की अहम भूमिका थी, जिससे पार्टी में दशकों तक गिरावट का दौर चला। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी क्या वीपी सिंह को ‘‘वोट चोर नंबर 1'' मानेंगे?

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं