Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा

राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह

04 जुलाई, 2026 08:00 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किया गया "छात्रों की गूंज" अभियान देश के विद्यार्थियों की आवाज़ को सुनने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि छात्रों के अनुभवों के आधार पर भविष्य की शिक्षा नीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी पेपर लीक, बढ़ती कोचिंग फीस व उसपे 18% GST का बोझ, शिक्षा के निजीकरण, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी, मानसिक तनाव और छात्र आत्महत्याओं जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल 22 लाख NEET अभ्यर्थियों के परिवार ही हर वर्ष लगभग ₹1.32 लाख करोड़ अपनी तैयारी पर खर्च करते हैं, जबकि केंद्र सरकार का शिक्षा बजट लगभग ₹1.4 लाख करोड़ है। इतना ही नहीं, NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB जैसी शीर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर देश के परिवार हर वर्ष लगभग ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं, जो केंद्र सरकार के शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना है। करोड़ों परिवार अपनी जीवनभर की कमाई बच्चों की शिक्षा पर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को आगे बढ़ाने के बजाय "रिजेक्शन सिस्टम" बन गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 3,000 विद्यार्थियों में केवल 1 IAS, 30 IIT और 180 डॉक्टर बन पाते हैं, जबकि बाकी लाखों युवाओं को असफलता, तनाव और अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ता है। रोजगार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है, जहां 1,000 विद्यार्थियों में केवल 12 को ही वेतन वाला औपचारिक रोजगार मिलता है, 691 युवा असंगठित एवं असुरक्षित कार्यों में काम करने को मजबूर हैं तथा 297 युवा बेरोजगार या बिना किसी काम के हैं। उन्होंने कहा कि आज 80 प्रतिशत इंजीनियर भी अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार से वंचित हैं।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि "भारत का भविष्य उसके युवा हैं। उनकी सफलता ही देश की सफलता है और उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है।" शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को बड़े सपने देखने का अवसर दे, उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए तथा निष्पक्ष परीक्षाओं और सम्मानजनक रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक छात्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। राव नरेंद्र सिंह ने सभी छात्रों से इस अभियान से जुड़कर अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी

बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा

बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

हरियाणा में पर्यटन क्रांति - पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प

हरियाणा में पर्यटन क्रांति - पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प

हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी

शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण

शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण

भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह

सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की

सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव