Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बिखेरेंगे राष्ट्रीय एकता के रंग

25 जून, 2026 08:40 PM

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर का आज खातोंद, महेंद्रगढ़ में भव्य शुभारम्भ हुआ। शिविर में राजस्थान से पहुँचे दल के प्रभारी शानू भारद्वाज तथा स्वयंसेवक मोहित, रुद्र जंगम, वंश पांचाल, सनी, अंकिता आर्य, प्रांजल सेन, आकांक्षा स्वामी, प्रियंका नायक एवं पायल लखेरा का मेजबान विद्यालय के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा शुद्ध हरियाणवी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। शिविर के संयोजक चरण सिंह बड़ेसरा ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष शिविर की विशेष थीम "यूथ फॉर माय भारत" एवं "यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी" रखी गई है, जिसका लक्ष्य युवाओं को डिजिटल साक्षरता से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर मिलेगा।

ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव तथा मनीष राव ने बताया कि शिविर के दौरान नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का जीवंत अनुभव प्राप्त होगा, जिससे शिविर में "लघु भारत" की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।

राजस्थान दल को शिविर के लिए रवाना करने से पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर, उप निदेशक (खेलकूद) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक भंवरलाल डूडी, रोहित जांगा, आशीष नामावत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुनील सिंघल तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवक अपने अनुभवों से समृद्ध होकर समाज और राष्ट्र के विकास में और अधिक सक्रिय योगदान देंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा