Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश: स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन होनी चाहिए

26 अक्टूबर, 2025 06:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''मैं मानती हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य उत्तरदायित्व के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए।'' उन्होंने ‘यशोदा मेडिसिटी' अस्पताल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा, ''स्वास्थ्य सेवा के जरिये आप लोग देश सेवा कर रहे हैं, इसके लिए आप सबकी सराहना करती हूं। यशोदा अस्पताल ने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को अपनाया है।''

मुर्मू ने कहा, ''मुझे बताया गया कि कोविड महामारी के दौरान यशोदा अस्पताल द्वारा बड़ी संख्या में लोगों का उपचार किया गया। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान में बड़ी संख्या में रोगियों की देखभाल की जाती है। यह संस्था जनजाति आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाली समस्या के समाधान के बारे में सोचती है।'' राष्ट्रपति ने कहा, ''मुझे प्रसन्नता है कि इस संस्थान द्वारा समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा से जुड़े आधारभूत ढांचे का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। यह स्वस्थ भारत और विकसित भारत के क्षेत्र में अहम योगदान है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण योगदान है और यह प्रयास होना चाहिए के स्वास्थ्य व चिकित्सा से कोई देशवासी वंचित ना रहे। निजी क्षेत्र की स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाएं इस क्षेत्र में अमूल्य योगदान दे सकती हैं।'' संस्था के प्रबंध निदेशक डॉक्टर पीएन अरोड़ा द्वारा अपनी मां के नाम पर ‘यशोदा मेडिसिटी' अस्पताल' खोलने के कदम की मुर्मू ने सराहना की। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि स्वदेशी की भावना के साथ चिकित्सा अनुसंधान पर विशेष बल देकर ‘यशोदा मेडिसिटी' अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएंगे। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस संस्था में कैंसर उपचार की आधुनिकतम सुविधाएं मिलेंगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पहली बार एक छत के नीचे समग्र उपचार की व्यवस्था देखने का मौका मिला। समारोह को उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। ‘यशोदा मेडिसिटी' अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।

यशोदा मेडिसिटी' के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पहले डॉ. अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया था कि यशोदा मेडिसिटी अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ से सुसज्जित है। अरोड़ा ने बताया था कि यह न केवल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि मरीज-केंद्रित देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता का भी प्रतीक होगा। उन्‍होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।

इसके पहले डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने कहा कि उनकी मां यशोदा देवी का निधन 1986 में कैंसर रोग से हो गया था और तभी उन्‍होंने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया। उन्‍होंने कहा कि इस संस्था को विश्‍वस्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बनाने में सबका सहयोग रहा है। डॉक्टर अरोड़ा ने मुर्मू को शाल, शंख और स्‍मृति चिह्न भेंट करके उनका अभिनंदन किया। अरोड़ा ने मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री समेत अन्य अतिथियों को भी शॉल, शंख और स्‍मृति चिह्न भेंट किये। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित