Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर फिर निशाना साधा, फेक न्यूज का लगाया आरोप

12 जुलाई, 2026 11:27 AM

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के प्रमुख समाचार संस्थानों और द न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों पर तीखा हमला करते हुए अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और मीडिया पर 'फेक न्यूज' फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) ने पत्रकारों को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश की निंदा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई लंबे पोस्ट साझा करते हुए द न्यूयॉर्क टाइम्स की व्हाइट हाउस संवाददाता मैगी हैबरमैन और पत्रकार जोनाथन स्वान को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने समर्थकों से दोनों की आने वाली किताब नहीं खरीदने की अपील भी की। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब नए एयर फोर्स वन से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वाले द न्यूयॉर्क टाइम्स के चार पत्रकारों को जारी समन (सबपोना) को लेकर ट्रंप प्रशासन आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

ट्रंप ने अपने एक पोस्ट में लिखा, "मैगी हैबरमैन ने पिछले 10 वर्षों से मेरे बारे में गलत रिपोर्टिंग की है। उनकी किताब एक मजाक है। उसका 90 फीसदी हिस्सा फेक न्यूज है।" उन्होंने दावा किया कि हैबरमैन ने गलत रिपोर्टिंग के आधार पर अपना करियर बनाया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ उनकी ओर से दायर अरबों डॉलर के मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल ही में वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके अतिरिक्त अन्य कॉग्निटिव टेस्ट कराने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने लिखा, "मैंने सभी परीक्षणों में शानदार प्रदर्शन किया। हर सवाल का सही जवाब दिया। ऐसा तीन बार करने वाला मैं इकलौता राष्ट्रपति हूं।" एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि उनकी चुनावी जीत इस बात का प्रमाण है कि मीडिया की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उन्होंने लिखा, "सिर्फ नकारात्मक कवरेज और फेक न्यूज के बावजूद मैंने राष्ट्रपति चुनाव भारी बहुमत से जीता। इसलिए मीडिया की कोई विश्वसनीयता नहीं है।"
एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ-साथ एबीसी, सीबीएस, एनबीसी, सीएनएन, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे प्रमुख अमेरिकी न्यूज आउटलेट्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नकारात्मक मीडिया कवरेज उनकी राजनीतिक सफलता को रोकने में विफल रही। ट्रंप ने दावा किया कि लगभग 100 फीसदी नकारात्मक मीडिया कवरेज और फेक न्यूज के बावजूद उन्होंने चुनाव जीता।

उन्होंने हैबरमैन और स्वान की आलोचना दोहराते हुए कहा कि द न्यूयॉर्क टाइम्स अपनी पूरी ऊर्जा उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें प्रकाशित करने में लगा रहा है। यह घटनाक्रम उन खबरों के बाद सामने आया है, जिनमें कहा गया कि अमेरिकी न्याय विभाग ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के चार पत्रकारों को समन भेजा है। इन पत्रकारों ने कतर की ओर से दिए गए विमान को राष्ट्रपति के उपयोग के लिए तैयार किए जाने से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, पत्रकारों को एक संघीय ग्रैंड जूरी के समक्ष गवाही देने का आदेश दिया गया, क्योंकि उनकी रिपोर्ट में कहा गया था कि विमान में पूर्व राष्ट्रपति विमान में उपलब्ध कुछ रक्षात्मक सुरक्षा क्षमताओं का अभाव था।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने पत्रकारों के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन द न्यूयॉर्क टाइम्स के उन पत्रकारों के साथ खड़ा है, जिन्हें जनता के जानने के अधिकार की रक्षा करते हुए अपना काम करने के कारण निशाना बनाया गया। डब्ल्यूएचसीए पत्रकारों को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश की निंदा करता है, जिसमें उन पर अपने सूत्रों का खुलासा करने के लिए दबाव डालना भी शामिल है।"

यह विवाद ट्रंप और प्रमुख अमेरिकी समाचार संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे टकराव की ताजा कड़ी है। ट्रंप विशेष रूप से उन संस्थानों की आलोचना करते रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग को वह गलत या राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हैं। अपने पहले और मौजूदा दोनों कार्यकाल में उन्होंने कई बार अमेरिकी मीडिया के कुछ हिस्सों पर 'फेक न्यूज' फैलाने का आरोप लगाया और कई समाचार संस्थानों के खिलाफ मामले भी दर्ज कराए।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन