Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

राबड़ी देवी का बड़ा आरोप- बेटे तेजस्वी यादव की चार बार हत्या की साजिश रची गई

25 जुलाई, 2025 06:27 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव की ‘‘हत्या'' की ‘‘साजिश'' रची है। ‘पीटीआई-वीडियो' से विशेष बातचीत में विधान परिषद में विपक्ष की नेता ने यह भी दावा किया कि युवा नेता की हत्या की कोशिश पहले भी ‘‘कम से कम दो, तीन या चार बार'' की जा चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता से एक दिन पहले विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं के बारे में पूछा गया था जहां सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने निचले सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया था।

तेजस्वी यादव की मां ने इस पर कहा, ‘‘तेजस्वी की हत्या की कोशिश की जा रही है। बिहार में इतनी हत्याएं हो रही हैं, (वे चाहते हैं कि) एक और हत्या हो जाए। इस साजिश में जद (यू)-भाजपा के अलावा और कौन शामिल हो सकता है। वे उसे मार डालना चाहते हैं ताकि वह चुनाव में उन्हें चुनौती देने के लिए मौजूद नहीं रहे।'' उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी की हत्या की कोशिश पहले भी लगभग दो, तीन या चार बार हो चुकी है। एक बार तो एक ट्रक ने उनके वाहन को कुचलने की कोशिश की थी।'' आगामी चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव के विपक्षी दलों के ‘इंडिया' गठबंधन का नेतृत्व करने की उम्मीद है। राबड़ी देवी से सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुस्से के बारे में भी पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार काले कपड़ों से वैसे ही भड़क उठते हैं जैसे लाल रंग देखकर सांड भड़क उठता है। हमने सदन के अंदर क्या गलत किया? कार्यवाही रिकॉर्ड हो चुकी है। स्कूली बच्चे दर्शक दीर्घा में बैठे थे। मैं सरकार को चुनौती देती हूं कि वह हमारी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही साबित करे।''

कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी विधायकों के सदन में काले कपड़े पहनकर आने पर आपत्ति जताई थी। पूर्व मुख्यमंत्री मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में सरकार को माकूल जवाब देने के इरादे से पहुंची थीं। इससे पहले, उन्होंने विधान परिषद के गेट पर विधान परिषद के अन्य विपक्षी सदस्यों (एमएलसी) के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था। इससे एक दिन पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के आचरण के खिलाफ नारे लगाए गए थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के अंदर हुए हंगामे का ठीकरा सीधे तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी विधायकों पर फोड़ा था।

पत्रकारों ने जब उपमुख्यमंत्री के इस दावे के बारे में उनसे पूछा तो राजद नेता भड़क गईं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मुझसे सम्राट चौधरी के बारे में मत पूछिए। मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। वह एक गुंडा हैं और शहर के बोरिंग रोड इलाके में लड़कियों को परेशान करते थे। हमें जदयू-भाजपा गठबंधन के लोगों के बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। वे नाली के कीड़े जैसे हैं।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने 1990 के दशक में राबड़ी देवी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। जब एक अन्य उप-मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा से राबड़ी देवी के इस तीखे हमले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘राजद को जंगलराज से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए उन्हें अच्छी तरह पता है कि कौन गुंडा है और कौन नहीं।'' सिन्हा ने कहा, ‘‘हम भाजपा के लोग समाज के व्यापक हित में सभी लोगों को साथ लेकर चलने और पूर्व में गुमराह किए गए लोगों को सुधारने में विश्वास करते हैं। जहां तक राबड़ी देवी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का सवाल है तो राजद के लोगों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन