Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा

30 मार्च, 2026 08:52 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। क्योंकि उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रची और कांग्रेस के 4 वोट रद्द कर दिए। हुड्डा ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इनेलो को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर साफ हो गया है कि इनेलो कभी भी बीजेपी के खिलाफ नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि इस बार इनेलो ने वोट इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे पता चल चुका था कि कांग्रेस की जीत निश्चित है। वोट रद्द होने और क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस के पास 28 वोट थे, जबकि बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को सिर्फ 16 वोट मिले थे।

हुड्डा ने कहा कि अगर इनेलो निर्दलीय के पक्ष में वोट भी डालती तो भी कांग्रेस की जीत पक्की थी। देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कई सालों तक जनता से पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस शासन के मुकाबले डबल टैक्स वसूला। अब एक्साइज ड्यूटी भी इस तरह घटाई जा रही है कि उससे आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उल्टा ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने नायरा कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने और सिलेंडर की कालाबाजारी का भी मुद्दा उठाया। देशभर में गैस की किल्लत पर हुड्डा ने सवाल किया कि अगर सरकार कह रही है कि कोई कमी नहीं है, तो जगह-जगह लोगों की लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं? उन्होंने हरियाणा में रसोई गैस की कमी के लिए भी बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार अभी तक स्थिति को लेकर स्पष्ट नहीं हो रही है।

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था का पूरी तरह दिवाला निकल चुका है। पूरे देश में हरियाणा सबसे असुरक्षित राज्य है, ये खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक बताता है। IDFC बैंक में हुए 590 करोड़ रुपये और पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ के घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि अभी तक यह नहीं पता चला कि घोटाला किसके हस्ताक्षर से हुआ और कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने मांग की कि पूरी जांच हो, दोषियों के नाम सामने आएं और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। धान खरीद में हुए हजारों करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि बड़े पदों पर बैठे लोग इसमें शामिल हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर छोटे कर्मचारियों को फंसाने में लगी हुई है और असली दोषियों को बचाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह