Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह सांसद कुमारी सैलजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी को दी बधाई झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

हिमाचल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सेना दिवस और ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे: राजेंद्र राणा

30 दिसंबर, 2025 07:08 PM

हमीरपुर : सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने राजभवन शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और उन्हें सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा हर साल 15 जनवरी के दिन सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में मनाए जाने वाले सेना दिवस समारोह के साथ-साथ ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने राज्यपाल को बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पूर्व सैन्य अधिकारी तथा हजारों स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सेना दिवस के इस आयोजन के साथ ट्रस्ट का वार्षिक समारोह भी जोड़ा गया है जिसमें प्रदेश और देश की विशिष्ट विभूतियों को "शान ए हिमाचल" एवं "शान-ए हिंद" पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

राजेंद्र राणा और अभिषेक राणा ने माननीय राज्यपाल से इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आग्रह भी किया। राजेंद्र राणा ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जी ने उनका आग्रह स्वीकार कर लिया है और इस कार्यक्रम में अब वह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करने के लिए राज्यपाल का आभार भी जताया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से हमारी सेना के वीर जवानों के शौर्य और बहादुरी को समर्पित है जो की संस्था हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाती है। इस अवसर पर प्रदेश का हर व्यक्ति गर्व महसूस करता है क्योंकि हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि भी है और यहां का हर बच्चा देश के लिए प्राण न्योछावर करने का साहस रखता है। इसीलिए हमारे युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु भी संस्था यह कार्यक्रम हर साल करवाती है।

राजेंद्र राणा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह एवं मेवाड़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले, महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 77वें एकलिंग दिवान की गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थिति रहेगी।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल भी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। राजेंद्र राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सुजानपुर के चौगान में शुरू होगा और इसमें सम्मानित सांसद, विधायक गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व सैन्य अधिकारी प्रमुखता से शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर इलाके की जनता में बहुत उत्साह है और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारिया शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल