Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

हरियाणा

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

20 जुलाई, 2026 08:11 PM

रोहतक : अग्रवाल वैश्य समाज ने अपने गठन के साथ ही वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को नया आयाम दिया है। ये बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने स्थानीय निजी रेस्टोरेंट में आयोजित समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बुवानीवाला ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज संगठित होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाए, क्योंकि निर्णय लेने वाली व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व मिलने से ही समाज के हितों की प्रभावी पैरवी संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक जिले, विधानसभा और मंडल स्तर तक मजबूत इकाइयों का गठन करना है। इसके लिए अनुभवी लोगों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी नेतृत्व में पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं।


बुवानीवाला ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज राजनीतिक नेतृत्व में भी अपनी मजबूत और निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराए। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में समाज को संगठित करने और युवा नेतृत्व तैयार करने की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल विशेष का समर्थन करना नहीं, बल्कि समाज के हितों की रक्षा, योग्य नेतृत्व को आगे बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज की सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करना है।


उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होगा, तभी उसकी आवाज सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक मजबूती तभी सार्थक होगी, जब उसकी भागीदारी नीति निर्माण और जनप्रतिनिधित्व के स्तर पर भी प्रभावशाली होगी। इसलिए प्रत्येक जिले में ऐसे नेतृत्व को तैयार किया जा रहा है जो समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता, एकजुटता और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।


इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेशभर में संगठन को जिस योजनाबद्ध तरीके से मजबूत कर रहा है, वह अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने नवनियुक्त रोहतक विधानसभा युवा अध्यक्ष जैकी जिंदल एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जैकी जिंदल के नेतृत्व में युवा टीम भविष्य के नेतृत्व के लिए निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देगी।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने कहा कि आगामी समय में प्रदेशभर में यदि समाज एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा तो हर क्षेत्र में उसकी भागीदारी और प्रभाव स्वतः बढ़ेगा तथा वैश्य समाज हरियाणा की राजनीति नेतृत्व में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे केवल पद की गरिमा तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर संगठन को जन-जन का संगठन बनाने का कार्य करें।


इस दौरान कैथल से पहुंचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि जो भी सदस्य संगठन से जुड़ता है वो अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि हम सभी की सामुहिक सक्रियता और समर्पण से अग्रवाल वैश्य समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा जिससे की हम राजनीतिक क्षेत्र में अपने संकल्पों को पूर्ण रूप से पूरा कर सकेंगे।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती जी महाराज की पावन उपस्थित में आयोजित हुई इस बैठक में नगर निगम के पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, संत प्रदेश सचिव अंकुश जैन, विकास गोयल, संगठन मंत्री प्रेमचंद गर्ग, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गर्ग भी उपस्थित रहें। इस मौके पर युवा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। जिनमें जैकी जिंदल को रोहतक विधानसभा अध्यक्ष तथा उनके साथ अर्जुन बंसल को महासचिव, तथा ईशांक गुप्ता को कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।


इस दौरान वरूण अग्रवाल को प्रदेश के सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों के साथ राजनीतिक भागीदारी के संकल्प को प्रभावी ढंग से उठाते हुए कार्य करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार

'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार

Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा