मोगा: श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से योगी राज ब्रह्मचारी कुटिया मे श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों एवं श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया और संकीर्तन के निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की। इस कीर्तन में श्याम बाबा की ज्योति प्रचंड की रस्म श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से अदा की। गायक धर्मिंदर शर्मा ने श्याम बाबा के भजनों का गायन करके सभी को निहाल किया इस मौके पर राजिंदर मिड्ढा, गायक धर्मिंदर शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को शाम 6 बजे से रात प्रभु इच्छा तक मैजेस्टिक रोड स्थित धर्मशाला में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य संकीर्तन करवाया जाएगा। इस पावन अवसर पर अनमोल जगराता पार्टी के भजन गायक धर्मेंद्र शर्मा एवं अनमोल शर्मा भजनों का गुणगान कर भक्तों को निहाल करेंगे। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों और नगर निवासियों से सपरिवार पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। संकीर्तन की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर कुटिया के सेवादार रामचंद्र शर्मा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, रघुवीर शर्मा, रमन सूद, राजू नारंग, अक्षय गुलाटी, अमित, लक्की, प्रीतम अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, सोनू कुमार, मंजीत छाबड़ा और सुशील मिड्ढा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।