Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा

08 जून, 2026 09:19 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा समेत देशभर का किसान पहले ही चौतरफा महंगाई की मार झेल रहा है। अब यूरिया एसएसपी और एनपीके के दाम बढ़ाकर सरकार ने खेती-किसानी को बर्बादी करने का फैसला ले लिया है। यूरिया एसएसपी के दाम 200 रुपये और एनपीके के दाम में 200 रुपये से लेकर 550 रुपये तक की बढ़ोत्तरी किसानों के जख्मों पर नमक के समान है। कृषि यंत्रों और पार्ट्स के भी दाम साथ साथ बढ़ाने से किसान की और मुश्किलें बढ़ेंगी। पहले ही पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है और अब खाद के दामों की बढ़ोत्तरी ने उन्हें तोड़कर रख दिया है।

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली बीजेपी ने हर बार उनकी लागत बढ़ाने का काम किया है। जबकि एमएसपी में बढ़ोत्तरी इतनी भी नहीं होती कि महंगाई दर का मुकाबला किया जा सके। इस सरकार के 12 साल में किसानों की आय बढ़ने की बजाए घटी है और कर्जा व महंगाई कई गुना बढ़ी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक दिन पहले ही सरकार ने गैस के रेट 29 रुपये बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला था। मात्र 3 महीने में घरेलू सिलिंडर के दाम 89 रुपये बढ़ चुके हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर में 1500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल के दाम लगभग 8 रुपये बढ़ चुके हैं। सीएनजी, छोटे सिलेंडर, ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने की हरेक चीज के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

हुड्डा ने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार उसका लाभ जनता को देने की बजाए, रेट बढ़ाने में लगी है। इस आर्थिक मंदी के दौर में भी सरकार जनता से भारी टैक्स वसूल रही है। हुड्डा ने तेल की बढ़ी कीमतों और खाद के रेट में हुई बढ़ोत्तरी को तुरंत वापिस लेने की मांग उठाई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित