Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट और क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि

09 अगस्त, 2026 04:02 PM

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के सेंट्रल यूटा में जंगल की आग बुझाने में लगे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार इसकी पुष्टि की। इससे पहले 2 लोगों के लापता होने की खबर थी। यह हेलीकॉप्टर आग बुझाने के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल था। राज्य में इस साल की सबसे भीषण जंगल की आग लगी है। टीम यह देख रही थी कि रेस्क्यू टीम दूर क्रैश साइट पर सुरक्षित रूप से कब पहुंच सकते हैं।

अमेरिका के नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर ने बताया कि यूएस फॉरेस्ट सर्विस के कॉन्ट्रैक्ट पर चल रहा एक हेलीकॉप्टर वाइडमाउथ 2 फायर के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सिकोर्स्की एस-64 मॉडल का यह विमान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय समयानुसार रिचफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरफाइटिंग ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर अज्ञात कारणों से इलाके में गिर गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग और ऊबड़-खाबड़ इलाके की वजह से रेस्क्यू दल शुरू में मलबे तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

वहीं, फायर अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद नई आग भी भड़क गई, जिससे रास्ता और मुश्किल हो गया और बचावकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि यह क्रैश जंगल में आग बुझाने के खतरे को दिखाता है। कॉक्स ने एक बयान में कहा, "जंगल में आग बुझाना दुनिया के सबसे खतरनाक कामों में से एक है। आज का दिन इस बात की दर्दनाक याद दिलाता है कि ये बहादुर लोग हमारी रक्षा के लिए कितने बड़े जोखिम उठाते हैं।"

उन्होंने लोगों से कहा कि वे जांच करने वालों और इमरजेंसी में मदद करने वालों को समय और जगह दें, क्योंकि काम जारी है।

वाइडमाउथ 2 फायर 27 जुलाई को तब शुरू हुआ जब सेंट्रल यूटा के एक छोटे से इलाके कनोश के पास फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में बिजली गिरने से सूखी लकड़ी, झाड़ियां और घास में आग लग गई।

सूखे मौसम, गर्म तापमान और अनियमित हवाओं के दौरान आग तेजी से फैली, जिससे लोगों को आसपास के इलाके से निकालना पड़ा और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह इमारतें नष्ट हो गईं।

एक इंटर-एजेंसी पब्लिक इंफॉर्मेशन रिसोर्स, यूटा फायर इंफो के अनुसार, आग ने 114,000 एकड़ (लगभग 461 वर्ग किलोमीटर) से ज्यादा जला दिया है और अब तक 24 फीसदी पर काबू पा लिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी