Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

युवा आध्यात्मिक समिट में नशामुक्त युवा व विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

22 जुलाई, 2025 02:23 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम के तहत एक ऐतिहासिक युवा आध्यात्मिक समिट का आयोजन 18 से 20 जुलाई तक वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें पूरे भारत से 123 संस्थाओं ने अपना प्रतिनिधित्व किया आर पूरे हरियाणा से निफा की ओर से पांच युवाओं ने युवा अध्यात्मिक समिट वाराणसी में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की, जिसमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और निफा प्रधान सुनैना गुप्ता अम्बाला, प्रधान राजेंद्र पंडित सिरसा, विनोद सुथार सिरसा, नीरू और जगदीप करनाल इन निफा के युवाओं ने 122 संस्थाओं के साथ मिलकर नशा मुक्त युवा व विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
आखरी में 20 जुलाई को काशी घोषणापत्र की घोषणा की गई, जिसमें नशा मुक्त विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय युवा.नेतृत्व वाली रूपरेखा तैयार की गई। गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विरासत और युवा शक्ति में निहित, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध एक सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को बढ़ावा देना था। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डा. मनसुख मंडाविया केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रायय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़सेय उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादवय उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और उत्तर प्रदेश के उत्पाद शुल्क एवं निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। माई भारत मंच के साथ मिलकर शिखर सम्मेलन नशे के विरुद्ध एक राष्ट्रीय जन आंदोलन की भी शुरुआत है, जिसमें माई भारत के स्वयंसेवक और संबद्ध युवा क्लब देश भर के गांवों, कस्बों और शहरों में जागरूकता अभियान, प्रतिज्ञा अभियान और जमीनी स्तर पर पहुंच गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। इन प्रयासों का उद्देश्य नैतिक दृढ़ विश्वास और सहभागी नेतृत्व द्वारा संचालित एक सतत राष्ट्रीय आंदोलन का निर्माण करना है और पूरे भारत को नशा मुक्त और विकसित भारत बनाना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान