Friday, May 01, 2026
BREAKING
Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस यमुनानगर कोर्ट में धमाका : कोर्ट परिसर में AC ब्लास्ट से मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश का न्यौता, CM नायब सैनी ने गिनाई सुविधाएं पंजाब के हजारों छात्रों को राहत, PSEB ने दिया सुनहरा मौका जयराम बोले, सुक्खू की बेबसी और व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा जनता के सामने आया हर घर तक पानी पहुंचाने को 261 करोड़ की सौगात, केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जारी की टेंटेटिव ग्रांट आम जनता से करें सीधा संवाद, राहुल गांधी ने कांगड़ा में तीन राज्यों के कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दिए संगठन की मजबूती के टिप्स अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा न्यूनतम मजदूरी की बेसिक दरों में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पेश पंजाब विधानसभा द्वारा “पंजाब जेल एवं सुधार सेवाएं बिल, 2026” सर्वसम्मति से पारित पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा

हरियाणा

यमुनानगर कोर्ट में धमाका : कोर्ट परिसर में AC ब्लास्ट से मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

01 मई, 2026 07:48 PM

यमुनानगर : यमुनानगर के कोर्ट परिसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक एडवोकेट के चेंबर में लगे AC में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे चेंबर का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक पुलिसकर्मी हल्का झुलस गया।

जानकारी के अनुसार घटना कोर्ट परिसर के ब्लॉक-ए की तीसरी मंजिल पर स्थित चेंबर नंबर 324 की है। बताया जा रहा है कि एडवोकेट मानीक लूथरा अपने चेंबर में काम कर रहे थे और एसी चल रहा था। तभी अचानक एसी से अजीब आवाज आने लगी और कुछ ही सेकंड में उसमें से धुआं और स्पार्किंग शुरू हो गई। स्थिति को भांपते हुए एडवोकेट तुरंत चेंबर से बाहर निकल आए।

एडवोकेट द्वारा बार रूम में सूचना दिए जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र जुटाने लगे, लेकिन इसी दौरान एसी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद चेंबर से धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

छत पर रखी टंकी से पाइप के जरिए पहुंचाया पानी
सूचना मिलते ही कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए छत पर रखी टंकी से पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान कांस्टेबल साहेब सिंह का हाथ हल्का झुलस गया।

मौके पर पहुंचे एसआई महिंद्र पाल ने बताया कि हमें सूचना मिली तो तुरंत टीम के साथ पहुंचे। प्राथमिक जांच में एसी ब्लास्ट से आग लगना सामने आ रहा है, जांच जारी है। इस हादसे में चेंबर में रखी केस से जुड़ी अहम फाइलें, फर्नीचर, एलईडी, पंखे, इन्वर्टर और किताबें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए और कोई बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस

Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस

पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश का न्यौता, CM नायब सैनी ने गिनाई सुविधाएं

पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में निवेश का न्यौता, CM नायब सैनी ने गिनाई सुविधाएं

'स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला' : नायब सिंह सैनी

'स्वस्थ हरियाणा ही विकसित हरियाणा की आधारशिला' : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में संस्थागत प्रसव अब 98.8 प्रतिशत तक पहुंचा : आरती सिंह राव

हरियाणा में संस्थागत प्रसव अब 98.8 प्रतिशत तक पहुंचा : आरती सिंह राव

हांसी के लोगों को जल्द मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी, दूर होगी पानी किल्लत

हांसी के लोगों को जल्द मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी, दूर होगी पानी किल्लत

विदेशों में फंसे भारतीय युवाओं की शीघ्र पहचान कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे सरकारः कुमारी सैलजा

विदेशों में फंसे भारतीय युवाओं की शीघ्र पहचान कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे सरकारः कुमारी सैलजा

नशा तस्करों के ठिकानों पर छापामारी, पुलिस ने 450 लीटर लाहण-45 बोतल शराब की जब्त, दो अरेस्ट

नशा तस्करों के ठिकानों पर छापामारी, पुलिस ने 450 लीटर लाहण-45 बोतल शराब की जब्त, दो अरेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय : अनिल विज

संकल्प पत्र में किया गया हर वादा पूरा करना हमारा दायित्व : नायब सैनी

संकल्प पत्र में किया गया हर वादा पूरा करना हमारा दायित्व : नायब सैनी

नायब सिंह सैनी की पहल से नारायणगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार, 450 एकड़ भूमि पर बनी सहमति

नायब सिंह सैनी की पहल से नारायणगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार, 450 एकड़ भूमि पर बनी सहमति