Sunday, August 16, 2026
BREAKING
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया'

हरियाणा

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

28 जून, 2026 08:36 PM

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में रविवार को पानीपत स्थित रोड भवन धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, उत्तर प्रदेश से मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बैकवर्ड समाज गंगा राम स्वामी, आयोजक रफल कश्यप आदि उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति राष्ट्र के विकास और खुशहाली की पहली सीढ़ी है। जब एक समाज प्रगति करता है, तो वह केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज वैश्विक मंच पर पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और यही भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और समाज का सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा