Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

05 सितंबर, 2026 06:54 PM

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगे। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के साथ-साथ जरूरतमंद पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को सोनीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘स्वर्ण कमल’ में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल पद और दायित्व की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की निरंतर साधना है। इस सेवा यात्रा और इसके माध्यम से हुए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे सरकार की योजनाओं और आमजन की अपेक्षाओं के बीच संवाद का माध्यम बनकर कार्य करेंगे। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाभार्थी परिवारों से संपर्क करें, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझें तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में हरसंभव सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और लाभार्थी परिवारों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि अभियान की पहुंच प्रत्येक बूथ और अधिक से अधिक परिवारों तक सुनिश्चित हो सके।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘बच्चों के सपनों का भारत- हमारा आने वाला भारत’ कार्यक्रम के तहत बच्चों और युवाओं को अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को व्यक्त करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूलों में ड्राइंग और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नई पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास होगा।
इसी प्रकार ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और अन्य रचनात्मक माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक जीवन की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा। लाभार्थियों की सफलता की कहानियां यह बताने का माध्यम बनेंगी कि जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार आम परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा तथा नागरिकों को विकसित भारत के सामूहिक संकल्प से जोड़ा जाएगा। वहीं ‘सेवा मेरा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को भी अभियान का सहभागी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और सामूहिक संस्कार बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ता पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता विशेष रूप से ऐसे परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जो किसी योजना के पात्र होने के बावजूद जानकारी या अन्य कारणों से उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का भी कार्य करें।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन और सेवा ही संकल्प’ की भावना भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संवेदनशीलता और समर्पण के साथ समाज के बीच पहुंचे और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद को प्राथमिकता दे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न रहकर सेवा, सहयोग, जनसंवाद और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी राजबाला, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज ठरू, मोनिका दहिया, दिनेश अत्री सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड