झज्जर : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित रक्तदान ,निशुल्क स्वास्थ जांच और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण शिविर का पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री धनखड़ ने रकदाताओं को बैच लगाकर समानित किया और मोदी के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सेवाकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी जी एक सच्चे तपस्वी और संन्यासी की तरह माँ भारती की सेवा में अनवरत लीन हैं। उन्होंने गरीब कल्याण और हर भारतीय के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। देश को उत्पादन, नवाचार, कृषि, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा कर दिया है। धनखड़ ने कहा कि पहले हम हथियार आयात करते थे, आज भारत हथियार निर्यात करने वाले देशों की सूची में शामिल है। पहले हम चाँद की तरफ देखते थे , अब भारत चांद पर खोज करने वाले देशों की सूची में शामिल है। धनखड़ ने कहा जहां कृतज्ञता, बदलाव और विकसित भारत का विजन हो वहां पूरा देश एक साथ मोदी जी के साथ खड़ा मिलता है।
धनखड़ ने जिला व प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर हर व्यक्ति सेवा भाव का संकल्प लें और विकसित होते भारत में भागीदार बनें।
धनखड़ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विकसित होने के‘मोड और मूड’ में है। कोई भी बाधा नहीं बन सकती।
धनखड़ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को सेवा भाव से हो रहे कार्यों में भी कमी नजर आती है , इसीलिए देश की जनता कांग्रेस से लगातार दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए जन सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम एक महीने तक जारी रहेंगे। हमारे कार्यकर्ता सेवा भाव की भावना के साथ लाभार्थियों तक पहुंचेगे ताकि हर अंतिम पात्र तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज शाम को देश भर में आशीर्वाद का दिया’ से घर और भवन रोशन होंगे। पूरे देश और प्रदेश के साथ झज्जर में भी विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान सहित अनेक भवनों और घरों में लाखों दीये रोशन होंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक संजय कबलाना, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना और नागरिक अस्पताल की ओर से सीएमओ मंजू कादियान सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।