Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

मेलबोर्न टेस्ट से पहले क्या बोले रोहित शर्मा, जानिए

25 दिसंबर, 2024 02:09 PM

मेलबोर्न: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस पर अपडेट दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनका घुटना ठीक है। हालांकि, इंडियन कैप्टन ने बैटिंग ऑर्डर में अपनी पोजिशन पर संदेह बरकरार रखा। रोहित शर्मा ने कहा, कौन कहां बल्लेबाजी करेगा, इसको लेकर चिंता न करें। हमें इस पर विचार करने की जरूरत है और यह ऐसी चीज नहीं है, जिस पर मैं यहां चर्चा करूं। हम वही करेंगे, जो टीम के लिए बेस्ट होगा। रोहित मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।

उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। उनकी चोट को लेकर कई चिंताएं थीं। यहां टीम इंडिया 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेलेगी। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्हें दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में वापसी करनी थी, लेकिन केएल राहुल ने पर्थ में 77 रन की प्रभावशाली पारी खेल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद भारतीय कप्तान को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। हालांकि, रोहित के लिए यह बदलाव अच्छा नहीं रहा। वह अब तक तीन पारियों में केवल 19 रन ही बना सके हैं। दूसरी ओर राहुल ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 84 रन बनाकर शीर्ष क्रम में अपना दावा मजबूत किया।

विराट रन बनाने का तरीका ढूंढ लेंगे

विराट कोहली की खराब फॉर्म और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने में परेशानी पर रोहित ने कहा कि कोहली इससे पार पाने का तरीका ढूंढ लेगा। रोहित ने कहा, आप कोहली के ऑफ स्टंप की बात कर रहे हैं। आप वर्तमान समय के दिग्गज बल्लेबाज की बात कर रहे हैं। आधुनिक युग के महान बल्लेबाज अपना रास्ता खुद तैयार करते हैं। कोहली ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया था, लेकिन दूसरे टेस्ट में वह सात और 11 रन ही बना पाए, जबकि तीसरे टेस्ट मैच की एकमात्र पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।

यशस्वी को खुलकर खेलने की छूट

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की बैटिंग पर रोहित ने कहा कि उन्हें अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रोहित ने कहा, हम जायसवाल की मानसिकता को नहीं बदलना चाहते हैं। वे किसी अन्य की तुलना में अपनी बल्लेबाजी को अच्छी तरह से समझता है। हम उसे खुलकर होकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

14 साल में सिर्फ तीन हार, मेलबोर्न में रहा है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

मेलबोर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया का काफी दबदबा रहा है और पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम मेलबोर्न में विपक्षी टीम पर हावी रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 116 टेस्ट मैच खेले हैं। यहां पर पहला टेस्ट 1877 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 67 मैच जीते हैं और 32 में उसे हार मिली है, जबकि 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। 2010 से ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें नौ में उसे जीत मिली है और तीन गंवाए हैं, दो ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबोर्न में पिछले 14 साल में तीन मैच गंवाए हैं और उनमें से दो मैच भारत ने जीते हैं। 2018 और 2020 में भारत ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैदान पर पारी और 157 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव