Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

07 जुलाई, 2026 05:02 PM

सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। सूर्यकुमार को हटाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। सूर्या भले ही भारत के टी20 सेटअप में नहीं लेकिन उनका दिल अब भी टीम के लिए धड़कता है। वह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे फेक बयानों से खुश नहीं हैं और उन्होंने लोगों से मनगढ़ंत बातों पर यकीन नहीं करने की गुजारिश की है। सूर्या ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके नाम पर झूठे बयान फैलाए जा रहे हैं। पूर्व कप्तान ने साथ ही युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा। 15 साल के वैभव ने हाल ही में इंडिया डेब्यू करते ही इतिहास रचा। वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। श्रेयस के कप्तानी संभालने के बाद से भारत ने चार मैचों से एक भी नहीं जीता है। आयरलैंड में दो मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ।

'मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि…'
सूर्यकुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ''मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके बेहतरीन प्रदर्शन की कामना करता हूं। मुझे पता है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, और उन्हें हमेशा मेरा पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा।'' उन्होंने युवा सनसनी के लिए लिखा, ''वैभव के लिए एक खास संदेश – तुम अपने करियर के एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत कर रहे हो। हर पल का आनंद लो और देश को गर्व महसूस कराते रहो।'' पूर्व कप्तान ने आखिर में कहा, ''मैंने देखा कि ऑनलाइन एक बयान मेरे नाम से शेयर किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। मैं यह क्लियर कर देना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसकी मंजूरी दी। कृपया अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और शेयर भी न करें। इंडियन क्रिकेट, मेरे टीममेट्स और खेल के लिए मेरा सपोर्ट हमेशा उन शब्दों से ज्यादा दमदार रहेगा होगा जो गलत तरीके से मेरे नाम से जोड़े जा रहा।''

ये झूठा दावा सूर्या के नाम पर हुआ वायरल
सूर्या के नाम पर सोशल मीडिया पर कई अपुष्ट बयान वायरल हैं। ऐसे में यह पहचानना मुश्किल है कि सूर्या किस बयान की बात कर रहे थे। हालांकि, हाल ही में कई इंस्टाग्राम पेजों ने झूठा दावा किया कि सूर्यकुमार को टीम से बाहर होने के बारे में नहीं बताया गया था। ऐसा ही एक फर्जी में कहा गया था, ''एक बात जो मुझे हमेशा दुख देगी, वह यह है कि मुझे अपने भविष्य के बारे में कोई स्पष्टता नहीं दी गई। वर्ल्ड कप जीतने के बाद सिलेक्टर्स ने मुझसे कहा कि मैं कप्तान बना रहूंगा। लेकिन आखिरी समय में मुझे पता चला कि मेरा नाम टीम में भी नहीं था। मैंने जो कुछ भी किया उसके बाद मुझे वह इज्जत नहीं मिली जिसका मैं हकदार था। ऐसा लगा जैसे मेरी सारी मेहनत भुला दी गई हो। मेरे पास यह सच मानने के अलावा कोई चारा नहीं था कि उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है।''

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई