Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

07 जुलाई, 2026 05:00 PM

FIFA World Cup 2026 के कारण इन दिनों अमेरिका में फुटबॉल का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन इसके साथ ही क्रिकेट भी तेजी से अपनी जगह बना रहा है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश की पहली पेशेवर टी20 प्रतियोगिता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का चौथा सत्र इन दिनों कैलिफोर्निया और टेक्सास में खेला जा रहा है। माना जा रहा है कि 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी और एमएलसी के विस्तार से अमेरिका में इस खेल को नई पहचान मिलेगी।

मुंबई में जन्मे और अब एमएलसी की टीम सिएटल ऑर्कास के लिए खेलने वाले हरमीत सिंह का मानना है कि ओलंपिक क्रिकेट के लिए बड़ा मोड़ साबित होगा। हरमीत ने पीटीआई से कहा, ''"अगर क्रिकेट ओलंपिक में होगा तो अमेरिका के स्थानीय लोगों का भी ध्यान इस खेल की ओर जाएगा। इससे वे क्रिकेट को अपनाना शुरू करेंगे और खेल को नई पहचान मिलेगी।"


एमएलसी में दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर खेल रहे हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, केशव महाराज, सुनील नारायण, मार्कस स्टोइनिस, कुसल परेरा, रचिन रवींद्र, हारिस रऊफ, उन्मुक्त चंद और जेसन होल्डर जैसे नाम शामिल हैं। हरमीत ने कहा, '' अमेरिका में क्रिकेट मुख्य रूप से प्रवासी परिवारों के बच्चों के बीच लोकप्रिय है। लेकिन जैसे-जैसे यह खेल देश में अपनी जड़ें मजबूत करेगा, स्थानीय प्रतिभाएं भी बड़ी संख्या में इससे जुड़ेंगी। 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी। यदि यह विकास लगातार जारी रहा, तो स्कूल और कॉलेज भी क्रिकेट खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देना शुरू कर सकते हैं।


भारत को 2012 में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान उन्मुक्त चंद अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ने के लिए 2021 में अमेरिका चले गए थे। एलए नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले उन्मुक्त चंद ने कहा, ''2021 में यहां आने के बाद पिछले पांच वर्षों में क्रिकेट का तेजी से विकास हुआ है। हर साल कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस वर्ष हमें लॉस एंजिलिस में क्रिकेट का समर्पित स्टेडियम भी मिल गया है।''

पोमोना में बना है नया स्टेडियम
पिछले सप्ताह एलए नाइट राइडर्स ने कैलिफोर्निया के पोमोना में एक नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया, जिसे अमेरिका में क्रिकेट का स्थायी केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मैदान में आठ विकेट (पिच), आईसीसी मानकों के अनुरूप मैदान का आकार और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर हैं। यही मैदान 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी करेगा।


एमएलसी में फिलहाल छह टीमें हैं, लेकिन अगले वर्ष इसे बढ़ाकर आठ टीमों तक करने की योजना है। इसे अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत माना जा रहा है, जहां बेसबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल हैं। उन्मुक्त ने कहा, ''भारत में हर कोई क्रिकेट को जानता और समझता है, लेकिन अमेरिका में यह अभी सीमित लोगों का खेल है। जब स्थानीय लोग इसे अपनाएंगे, तभी इसका वास्तविक विस्तार होगा।''

हरमीत सिंह का मानना है कि क्रिकेट के विकास के लिए सबसे जरूरी चीज बुनियादी ढांचा है। उन्होंने कहा, ''अभी हमारे पास तीन-चार स्टेडियम हैं, लेकिन और शहरों में ज्यादा मैदान, स्टेडियम और आउटडोर प्रशिक्षण सुविधाओं की जरूरत है।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका में क्रिकेट की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब स्कूल और कॉलेज इस खेल को बढ़ावा देंगे और खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देंगे।

उन्होंने कहा, ''अगर अमेरिका में कोई 10 साल का बच्चा बल्ला उठाता है तो उसके सामने यह स्पष्ट रास्ता होना चाहिए कि वह किस प्रक्रिया से आगे बढ़कर अमेरिकी टीम तक पहुंच सकता है। फिलहाल यह रास्ता साफ नहीं है।'' मेजर लीग क्रिकेट का मौजूदा सत्र 18 जून से शुरू हुआ था। छह टीमें तीन मैदानों (कैलिफोर्निया के दो और टेक्सास के डलास में एक) पर कुल 34 मैच खेल रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 18 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेला जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, कोई पछतावा नहीं

रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, कोई पछतावा नहीं

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन

होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो