Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

07 जुलाई, 2026 04:58 PM

बाबर आजम ने फिर से टेस्ट कप्तान बनने के बाद एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका फोकस किन चीजों पर होगा। बाहर ने कहा है कि वह टीम में अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान देंगे। बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा बाबर आजम फिर से पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। कप्तान बनने के बाद उन्होंने पहली बार बयान दिया है और बताया है कि वह कौन से बेंचमार्क टीम में स्थापित करना चाहते हैं। उनका फोकस किन चीजों पर होगा? वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीजों के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित कर दी गई है। शान मसूद की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में फिर से कप्तानी बाबर आजम को सौंप दी गई और उन्होंने अब कहा है कि वह टीम में अनुशासन, फिटनेस और परफॉर्मेंस का बेंचमार्क लेकर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कहा है कि खिलाड़ियों को वे पूरा सपोर्ट करेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले कुछ करके दिखाना होगा।

शान मसूद ने पिछले 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की, जिनमें से पाकिस्तान को 12 मैचों में हार मिली। पाकिस्तान पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में सबसे आखिरी पायदान पर रहा और मौजूदा साइकल में पाकिस्तान चार में से सिर्फ एक मैच जीता है। बाबर आजम के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो 20 टेस्ट मैचों में वे कप्तान रहे हैं, जिनमें से 10 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं और सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना टीम ने किया है।

इस बार में आत्मविश्वास से लबरेज हूं- बाबर
बाबर आजम ने सोमवार को जारी PCB के इन हाउस डिजिटल इंटरव्यू में कहा, "पाकिस्तान को फिर से लीड करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने टीम को लीड करने और एक खिलाड़ी के तौर पर खेलने के अपने पिछले अनुभव से सीखा है। इस बार मैं आत्मविश्वास से लबरेज हूं और मुझे लगता है कि मैं बेहतर और मैच्योर हो गया हूं। इसलिए, मैं इस बार बेहतर प्लानिंग और पॉजिटिव सोच के साथ इस टीम को लीड करूंगा। मेरे पिछले कार्यकाल में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों बातें थीं, जिनका मैंने एनालिसिस किया और इससे मुझे स्पष्टता मिली।"

पाकिस्तान के स्टार बैटर ने आगे कहा, "मेरा मेन फोकस डिसिप्लिन, फिटनेस और परफॉर्मेंस पर है और इनसे कोई समझौता नहीं होगा। इस टीम को बनाने के लिए ये मेरे लिए सबसे जरूरी हैं। जब भी मैंने टीम को लीड किया है, मैंने हमेशा प्लेयर्स को सपोर्ट किया है, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब प्लेयर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले।" पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बहुत सारे बदलाव पिछले बांग्लादेश दौरे के बाद हुए हैं। कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना है।

फिटनेस की कमी रही है- बाबर आजम
उन्होंने आगे कहा, "इतने सालों में मुझे एहसास हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट में हमारी फिटनेस थोड़ी कम रही है, जिसकी वजह से हम बल्ले या गेंद से असरदार प्रदर्शन नहीं कर पाए। कोच और मैनेजमेंट के साथ आमने-सामने बातचीत के ज़रिए, खिलाड़ियों को बताया गया कि वे मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे थे और उस एक्सरसाइज़ से हमें फिटनेस पर ध्यान देने में मदद मिली। हमने कैंप के दौरान अपनी फील्डिंग पर भी काम किया है और सीखा है कि मुश्किल हालात में कैसे टिके रहना है, क्योंकि यह कैंप बहुत ज़्यादा गर्मी में हुआ था।"

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई