Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

खेल

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

07 जुलाई, 2026 04:56 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। सिलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम इसी महीने होनी वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल के लिए चुनी है। इस टीम में एक या दो नहीं, बल्कि कई बदलाव देखे गए है। हैरानी की बात यह है कि चार ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें से 3 खिलाड़ियों को तो अभी इंटरनेशनल डेब्यू करना है। इसके अलावा एक खिलाड़ी ने पिछले ही महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है।

श्रीलंका को 142 रन की बढ़त
दरअसल, जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने पहली बार टी20आई टीम में विकेटकीपर और ओपनर प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और यश ठाकुर के अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को जगह दी है। इनमें हर्ष दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें दो वनडे इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है, लेकिन यह दोनों मैच भी उन्होंने पिछले महीने खेले हैं, जबकि प्रभसिमरन, अशोक शर्मा और यश ठाकुर को अभी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना है।

इन खिलाड़ियों को रखा है बाहर
बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने जिम्बाब्वे में 4 दिन में खत्म हो जाने वाली इस टी20 सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों को टी20 टीम से बाहर रखा है, उनमें सबसे बड़ा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर संजू सैमसन का है। इसके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी टीम से बाहर किए गए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो इस समय इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा हैं।

टीम में हुए कुल 6 बदलाव
सैमसन की जगह चयनकर्ताओं ने प्रभसिमरन सिंह को टीम में शामिल किया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रिंकू सिंह को जगह फिर से दी गई है। अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में मौका दिया गया है। अर्शदीप, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की जगह टीम में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और यश ठाकुर को शामिल किया गया और मयंक यादव भी टीम में वापस लौट आए हैं। इस तरह 6 बदलाव भारत की इस टीम में जिम्बाब्वे दौरे के लिए देखने को मिले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैमसन को ड्रॉप किया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स यह दावा भी कर रही हैं कि टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को रेस्ट दिया गया है।

भारत की टी20 टीम इस प्रकार है
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, कोई पछतावा नहीं

रोनाल्डो ने विश्व कप को कहा अलविदा, बोले- अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, कोई पछतावा नहीं

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन

होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो