Sunday, March 29, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

हरियाणा

मेरठ: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण में बोले दिग्विजय चौटाला— शिक्षा, अनुशासन और राजनीति से ही मजबूत होगा समाज

29 मार्च, 2026 07:10 PM

मेरठ/चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक एकजुटता और युवा सशक्तिकरण का आह्वान किया। दिग्विजय चौटाला यहाँ अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा स्थापित महाराजा सूरजमल की विशाल प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे थे। समारोह को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि समाज की भलाई के लिए युवाओं को महाराजा सूरजमल के शौर्य और सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकजुटता अनिवार्य है और हमें मिलकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। चौटाला ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "हमारा पहला कर्तव्य अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।" उन्होंने युवाओं से नशे के जाल से बचने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने उल्लेख किया कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और यूपी में समाज से जुड़े कई उच्चाधिकारी कार्यरत हैं, जो युवाओं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रह सकते हैं।

दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि समाज में अनुशासन और सक्रिय राजनीति के दम पर ही अपनी ताकत का लोहा मनवाया जा सकता है। उन्होंने दीनबंधु सर छोटूराम, चौधरी चरण सिंह और जननायक चौधरी देवीलाल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने राजनीति के माध्यम से ही समाज को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा, "हमारा मूल धर्म किसानी है और इसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।"

कार्यक्रम की भव्यता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में फैले समाज के लोगों को इसी तरह के बड़े मंच प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि आपसी समन्वय और प्रगति के रास्ते खुल सकें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : अनिल विज

महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साझा किया “मन की बात” कार्यक्रम का अनुभव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साझा किया “मन की बात” कार्यक्रम का अनुभव

हरियाणा में बढ़ती रंगदारी और अपराध की घटनाओं से व्यापारियों में भय: कुमारी सैलजा

हरियाणा में बढ़ती रंगदारी और अपराध की घटनाओं से व्यापारियों में भय: कुमारी सैलजा

सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला

सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला

खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी

खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह

एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह

सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता

सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता

अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी