Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

मुल्तान टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड 281 पर ऑलआउट:डेब्यू करने वाले अबरार को 7 विकेट; पाकिस्तान का स्कोर 107/2

09 दिसंबर, 2022 06:00 PM

मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड 281 रन पर ऑलआउट हो गया। टेस्ट करियर का पहला मैच खेल रहे लेग स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने 7 विकेट लिए। जाहिद महमूद को 3 विकेट मिले।

3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 63 और ओली पोप ने 60 रन बनाए। बाकी बैटर कुछ खास नहीं कर सके।डकेट और पोप को छोड़कर कोई भी बैटर अर्धशतक नहीं बना सका।

बाबर की फिफ्टी
पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। कप्तान बाबर आजम फिफ्टी पूरी कर 61 और सऊद शकील 32 रन बनाकर नाबाद हैं। उनसे पहले ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 14 और इमाम-उल-हक 0 रन बनाकर आउट हुए। इमाम को 40 साल के जेम्स एंडरसन और शफीक को जैक लीच ने पवेलियन भेजा।

5.43 के रनरेट से की बैटिंग
पहले टेस्ट में 6.5 से ज्यादा के रन रेट से बैटिंग करने वाली इंग्लिश टीम ने आज भी तेजी से रन बनाना शुरू किए। पहले सेशन के 31 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाने के बाद टीम ने 51.4 ओवर में 281 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। उन्होंने 5.43 के रन रेट बैटिंग की।

पोप और डकेट के अलावा मार्क वुड ने 36, विल जैक्स ने 31, कप्तान बेन स्टोक्स ने 30 और जैक क्रॉले ने 19 रन बनाए। जो रूट 8, हैरी ब्रूक 9, ओली रोबिनसन 5, जैक लीच शून्य और जेम्स एंडरसन 7 रन ही बना सके।

डेब्यूटांट अबरार को 7 विकेट
सीरीज के पहले टेस्ट में मौका नहीं मिलने के बाद लेग स्पिनर अबरार अहमद ने आज पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में जैक क्रॉले को बोल्ड कर 38 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी। उन्होंने फिर डकेट, पोप, रूट, ब्रूक, स्टोक्स और जैक्स के विकेट भी लिए।

वह डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही सभी 10 विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बना सकते थे। उन्होंने पारी में शुरुआती 7 विकेट ले लिए थे। लेकिन, उनकी टीम के जाहिद महमूद ने बाकी 3 विकेट ले लिए। टेस्ट में अब तक 3 बॉलर ही एक पारी में 10 विकेट ले पाए हैं। इनमें इंग्लैंड के जिम लेकर, भारत के अनिल कुंबले और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल शामिल हैं। पटेल ने पिछले साल ही भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था।

डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
अबरार डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने से चूक गए। उन्होंने 7 विकेट लिए। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड भारत के नरेंद्र हिरवानी के नाम हैं। उन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन पर 8 विकेट लिए थे।

डेब्यू टेस्ट की किसी भी पारी में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के अल्बर्ट ट्रॉट के नाम है। उन्होंने 1895 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में 43 रन पर 8 विकेट लिए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ