Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात.. पत्नी और बच्चों के सामने इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

07 जुलाई, 2025 07:37 PM

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं अंजाम दे रहे हैं। पटना और नालंदा के बाद अब मुजफ्फरपुर में कनीय अभियंता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। 

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात जिले के काजी मोहहमदपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान कनीय अभियंता मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनीय अभियंता मोहम्मद मुमताज माड़ीपुर मुहल्ला के रामराजी रोड में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे अपराधी घर के बालकनी के दरवाजे से कमरे में प्रवेश कर गए। इसके बाद अपराधियों ने चाकू मारकर मोहम्मद मुमताज की हत्या कर दी। मृतक कनीय अभियंता वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में कार्यरत थे। 

कमरे से कुछ सामान, आभूषण और रूपए भी गायब
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) किरण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सीमा देवी और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मौके से चाकू बरामद किया गया है। घटना के समय मोहम्मद मुमताज की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी। कमरे से कुछ सामान, आभूषण और रूपये गायब है। अपराधी मोबाइल फोन और सीसीटीवी हार्ड डिस्क साथ ले गए है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं