Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

28 मार्च, 2026 09:10 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके अम्बाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इससे पहले, मंत्री विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। आज दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस दौरान मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सम्मानपूर्वक शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज, कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू, भारती एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला

सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला

खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी

खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी

एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह

एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह

सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता

सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता

अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में फिर साबित किया, वो कभी नहीं जाएगी बीजेपी के खिलाफ : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में फिर साबित किया, वो कभी नहीं जाएगी बीजेपी के खिलाफ : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

इलेक्ट्रॉनिक कांटों को ना थोपे सरकार : बुवानीवाला

इलेक्ट्रॉनिक कांटों को ना थोपे सरकार : बुवानीवाला

देश-प्रदेश में तेल और गैस संकट का असर आम लोगों पर पड़ रहा, सरकार संभाले व्यवस्था : दुष्यंत चौटाला

देश-प्रदेश में तेल और गैस संकट का असर आम लोगों पर पड़ रहा, सरकार संभाले व्यवस्था : दुष्यंत चौटाला

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ की खुली लूट, भ्रष्ट तंत्र बेनकाब : राव नरेंद्र सिंह

पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ की खुली लूट, भ्रष्ट तंत्र बेनकाब : राव नरेंद्र सिंह