Friday, March 27, 2026
BREAKING
कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक संपन्न: 718 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और खरीद को मंजूरी

27 जून, 2025 10:38 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की अहम बैठक में प्रदेश विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में लगभग 718 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। विभिन्न ठेकेदारों से नेगोसिएशन के बाद राज्य को 26 करोड़ रुपये से अधिक की बचत भी हुई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा और श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे।

बिजली क्षेत्र में बड़ा निवेश
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए 132 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन टावर, सब-स्टेशन ढांचों और एचटी लाइनों के अनुबंधों को स्वीकृति मिली। वहीं नारायणगढ़ डिवीजन, अंबाला में 53.86 करोड़ रुपये की लागत से डिस्ट्रीब्यूशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना को मंजूरी मिली।

पशुओं के लिए वैक्सीनेशन
पशुपालन एवं डेयरी विभाग को 73.45 करोड़ रुपये की लागत से गलघोटू और मुंह-खुर रोग से बचाव के लिए 220 लाख डोज वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी गई। विभाग ने बताया कि हरियाणा वर्तमान में इन बीमारियों से मुक्त है और बचाव हेतु नियमित टीकाकरण हो रहा है।

गुरुग्राम में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
गुड़गांव महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की 127 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें:

बेहरामपुर 120 एमएलडी एसटीपी का अपग्रेडेशन (33.88 करोड़ रुपये)

गुरुग्राम में 100 एमएलडी एसटीपी का अपग्रेडेशन और टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (51.34 करोड़ रुपये)

शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज के लिए गैर-मेडिकल उपकरण खरीद (26.95 करोड़ रुपये)

रीसाइकिल पाइपलाइन स्थानांतरण कार्य (14.90 करोड़ रुपये)

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उद्योगों को शोधित जल की आपूर्ति कर भूजल दोहन कम किया जाए।

फरीदाबाद में भी होंगी कई परियोजनाएं
फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की भी कई योजनाओं को हरी झंडी मिली:

जलापूर्ति पाइपलाइन – 13.85 करोड़ रुपये

सीवरेज व ड्रेन लाइनों की सफाई – 21.35 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रिक बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन – 18.48 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार
रोहतक में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण – 23.64 करोड़ रुपये

सोनीपत सिविल अस्पताल में 100-बेड एमसीएच ब्लॉक – 49 करोड़ रुपये

नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में 100-बेड एमसीएच – 27.95 करोड़ रुपये

परिवहन व कनेक्टिविटी को भी बल
रेलवे क्रॉसिंगों पर आरओबी और आरयूबी निर्माण को लेकर 109 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं। इनमें:

जींद-पानीपत और दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर आरओबी

फरीदाबाद में एलसी-575B को चार लेन आरओबी में बदलना

दिल्ली-मथुरा रोड पर आरयूबी का निर्माण

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में प्रिंसिपल एडवाइजर डीएस ढेसी, एसीएस विनीत गर्ग, एसीएस अनुराग अग्रवाल, वित्त सचिव मोहम्मद शाइन व डीजी सप्लाई एंड डिस्पोजल पंकज सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा