Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, जांच के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला

30 सितंबर, 2025 10:36 PM

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सुबह करीब 8 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई और विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जांच में ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई।

हालांकि, जांच के बाद यह पता चला कि यह धमकी ‘नॉन-स्पेसिफिक’ यानी स्पष्ट रूप से किसी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी। बावजूद इसके, किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की।

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान की गहन तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 762 में सुरक्षा खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट शेयर करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।   

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी