Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

राष्ट्रीय

मुंबई पर कौन करेगा राज? BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए आज वोटिंग

15 जनवरी, 2026 01:04 PM

मुंबई : महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनुमान जताया है कि शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे सबसे ज्यादा नुकसान में रहेंगे। उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के एक साथ आने को भी केवल एक स्थानीय घटनाक्रम करार दिया। फडणवीस ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार ने एक-दूसरे के खिलाफ बयान न देने के गठबंधन सहयोगियों के नियम को तोड़ा है। मुख्यमंत्री ने महायुति के उम्मीदवारों के लिए पूरे राज्य में प्रचार किया। महायुति में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं। पर्यवेक्षकों के अनुसार, महायुति के तीसरे साझेदार राकांपा को रणनीतिक रूप से प्रचार से दूर रखा गया, ताकि “गैर-हिंदू” मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। यह 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बीएमसी चुनाव होगा। उस साल एकनाथ शिंदे पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और बाद में पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न दोनों उन्हें मिल गए थे।

अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानरपालिका (बीएमसी) पर 25 वर्ष तक शासन किया था। महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीट के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। बीएमसी चुनाव और मतगणना के दौरान मुंबई में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है। इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) का साथ छोड़कर अलग राह अपनाई है।

कांग्रेस ने राज्य की राजधानी में प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी और राष्ट्रीय समाज पक्ष से हाथ मिलाया है, जबकि नागपुर में वह अकेले चुनाव लड़ रही है। कुल 29 नगर निगमों के चुनाव छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रहे हैं, क्योंकि इनके कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ पूरे महाराष्ट्र में व्यापक प्रचार किया, जबकि उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई, ठाणे, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में अपनी ताकत झोंकी। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और तमिलनाडु भाजपा के नेता के. अन्नामलाई भी स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। महायुति और शिवसेना (उबाठा)-मनसे दोनों के घोषणापत्रों में महिलाओं के लिए लोकलुभावन वादे प्रमुख रहे। महायुति ने बेस्ट बस यात्रा में महिलाओं को 50 प्रतिशत रियायत देने का वादा किया है, जबकि ठाकरे बंधुओं ने घरेलू कामकाजी महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता और 700 वर्ग फुट तक के मकानों पर संपत्ति कर माफ करने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र में मुंबई के प्रदूषण से निपटना, बेस्ट बसों का उन्नयन और शहर की वित्तीय सेहत को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। मुंबई के महापौर पद की दौड़ भी प्रचार के केंद्र में रही। भाजपा ने दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) की जीत से मुस्लिम महापौर बन सकता है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने मराठी महापौर होने की बात कही।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी यह गारंटी दी कि महापौर “हिंदू और मराठी” होगा। दो सौ सत्ताईस वार्ड वाले मुंबई में भाजपा 137, शिवसेना 90 और राकांपा 94 सीट पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना (उबाठा) ने 163, मनसे ने 52, कांग्रेस ने 143 और वीबीए ने 46 उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने राज्य के बाकी हिस्सों में कुल 1,263 उम्मीदवार खड़े किए हैं। मंगलवार को प्रचार समाप्त होने के बाद फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करने वाले राज ठाकरे सबसे ज्यादा नुकसान में रहेंगे। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा के दोनों गुटों के एकजुट होने को उन्होंने “स्थानीय घटना” बताते हुए कहा कि भाजपा तभी प्रतिक्रिया देगी जब चुनाव के बाद दोनों गुट गठबंधन करेंगे और फिलहाल उन्हें यह असंभव लगता है। फडणवीस ने यह भी कहा कि ठाकरे बंधुओं ने पूरे मन से प्रचार नहीं किया और वे “अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगाने से हिचकते” नजर आए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में महाराष्ट्र की राजनीति भाजपा के इर्द-गिर्द ही घूमेगी, लेकिन यह भी माना कि चुनावी हार किसी भी पार्टी या नेता का अंत नहीं होती। उन्होंने कहा कि जो दोबारा उभरने की कोशिश करते हैं, वे फिर सफलता पा सकते हैं। विधानसभा या संसदीय चुनावों में हार चुके कई नेता भी मैदान में हैं।

शिवसेना (उबाठा) के विधायक सुनील शिंदे के भाई निशिकांत शिंदे (शिवसेना-उबाठा) मध्य मुंबई से चुनावी मैदान में हैं। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के रिश्तेदार मकरंद, हर्षिता और गौरवी शिवलकर कोलाबा के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना (उबाठा) विधायक सुनील प्रभु के बेटे और भाजपा नेता कीर्ति सोमैया के बेटे नील भी मैदान में हैं। पूर्व महापौर जो एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं, उनमें किशोरी पेडनेकर, श्रद्धा जाधव, मिलिंद वैद्य और विशाखा राउत शामिल हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हारने वाली यामिनी जाधव (शिव सेना) वार्ड 209 (बायकुला) से चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व पार्षद और विधानसभा चुनाव उम्मीदवार प्रवीणा मोराजकर (शिव सेना-यूबीटी) वार्ड 169 (कुर्ला) से चुनाव लड़ रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प