Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

मिशेल स्टार्क की गेंद पर चोटिल हुए ऋषभ पंत, दौड़कर मैदान पर पहुंचे डॉक्टर और फिजियो

03 जनवरी, 2025 05:12 PM

नई दिल्ली : ऋषभ पंत को शुक्रवार को SCG में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन मिशेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद से चोट लग गई। यह घटना भारत की पारी के 35वें ओवर में हुई जब पंत स्टार्क की तेज बाउंसर को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके हाथ में चोट लग गई। गेंद लगने से हाथ वह हिस्सा काला पड़ गया। पंत ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और टीम के फिजियो ने चोट पर आइस पैक लगाया।

स्टार्क के अगले ही ओवर में उन्होंने 144.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक और तेज शॉर्ट गेंद फेंकी, जो पंत के हेलमेट पर लगी। गेंद ग्रिल पर लगी, जिससे पंत को प्रतिक्रिया करने का बहुत कम समय मिला। स्टार्क तुरंत पंत की जांच करने के लिए दौड़े और मुकाबले की गर्मी में खेल भावना का परिचय दिया।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं जिसमें मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। रोहित पर श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था, जहां उन्होंने बल्ले से सिर्फ 6 रन बनाए हैं।

पांचवें टेस्ट के पहले दिन की बात करें तो भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। खराब शुरूआत के बाद (17/2) भारत ने वापसी की राह पकड़ी लेकिन कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका जिस कारण भारत पहली पारी में 185 रन पर ढेर हो गया। भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए। पंत ने 98 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। ओपनरों के साथ-साथ कोहली और जडेजा जैसे अनुभवी भी फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा का फ्लॉप शो जारी रहा और वह 2 रन ही बना सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव