Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी • प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की • औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक • सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

दुनिया

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

11 नवंबर, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कहा क‍ि मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला है। भारत, अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। भारत-अमेरिका संबंधों को वॉशिंगटन में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है।

नई दिल्ली में आयोजित नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करता रहेगा।

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजों पर पूछे गए सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, "मिडटर्म चुनाव अमेरिका का आंतरिक मामला है। इस पर मेरी कोई विशेष टिप्पणी नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को वहां दोनों दलों का समर्थन मिलता है। हम अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।"

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। सीनेट में डेमोक्रेट्स ने नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सास, ओहायो, कंसास और साउथ कैरोलिना जैसे राज्यों में जीत दर्ज करते हुए रिपब्लिकन पार्टी से नियंत्रण छीन लिया।

ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच में हुए। इसी दौरान फरवरी में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ, जिसका असर क्षेत्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा बाजारों पर पड़ा। साथ ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और घरेलू खर्च चुनावी अभियान के बड़े मुद्दे बनकर उभरे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध, पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों और कुछ अलोकप्रिय उम्मीदवारों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि उन्होंने सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वह संघर्ष को और बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम '60 मिनट्स' में पत्रकार रॉस डौथैट को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने माना कि युद्ध को लेकर मतदाताओं में नाराजगी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी था और इसी वजह से यह फैसला लिया गया।

ट्रंप ने कहा क‍ि लोगों को युद्ध पसंद नहीं आया। उन्हें यह भी पसंद नहीं आया कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं, जबकि मैंने पहले इन्हें काफी नीचे ला दिया था। उन्होंने चुनावी नतीजों से खुद को अलग बताते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता रिपब्लिकन उम्मीदवारों के पक्ष में वोटों में नहीं बदल पाई, जबकि उन्होंने चुनाव प्रचार में काफी मेहनत की थी।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप