Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी • प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की • औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक • सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

राष्ट्रीय

भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी

11 नवंबर, 2026 11:39 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व को भाई-बहन के स्नेहपूर्ण और प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास तथा आत्मीयता का प्रतीक बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण व प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर और अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि भाई दूज भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अनमोल रिश्ते को समर्पित पर्व है। उन्होंने लिखा, “यह त्योहार हमें परिवार के रिश्तों की आत्मीयता और एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान व जिम्मेदारी के भाव का स्मरण कराता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास से सदैव मजबूत बना रहे और उनके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, खुशहाली व समृद्धि का संचार हो।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाई-बहन के पवित्र बंधन और प्रेम के प्रतीक इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कहा कि यह परंपरा भाई-बहनों के बीच स्नेह, विश्वास और जीवन भर के साथ का सम्मान करती है। उन्होंने सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भाई दूज कब और क्यों मनाया जाता है?

भाई दूज विक्रम संवत और शालिवाहन शक कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन देवी यमुना ने अपने भाई यमराज को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। तब से यह दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सभी जीव नरक के कष्टों से मुक्त हुए और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिला। (इनपुट-एजेंसी)

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर