Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

हरियाणा

मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण

20 अगस्त, 2026 08:27 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सत्र से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मानसून सत्र की गरिमा और कार्यवाही की सुचारूता को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ की जाएं। उन्होंने सचिवालय की सभी शाखाओं को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सत्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह मुकम्मल हों।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सुधारों से बड़े बदलाव आते हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्य की स्पष्टता रहनी चाहिए और हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हर सत्र पिछले सत्र से बेहतर हो। व्यवस्था के नाते हमसे जो अपेक्षाएं रहती हैं, उन पर खरा उतरें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सत्र के दौरान सदस्यों, मीडिया तथा आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा कर ली जाए।

उन्होंने विशेष रूप से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संभावित आवश्यकताओं को पहले से चिह्नित कर उनका समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विधान सभा कर्मचारी सदस्यों व आगंतुकों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार रखें। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कमी की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से 27 अगस्त से विधान सभा का मानसून सत्र बुलाए जाने की घोषणा की गई है। सत्र को देखते हुए विधान सभा सचिवालय में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर विधान सभा सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा

अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर

अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर

अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस

अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री

पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी