Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

20 जुलाई, 2026 08:07 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में वह राष्ट्रीय मुद्दों से लेकर अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा और हरियाणा से जुड़े जनहित के सभी महत्वपूर्ण विषयों को पूरी मजबूती के साथ लोकसभा में उठाएंगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा, किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है। मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे, मंदिर में हुई चोरी का मामला, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तथा आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठाए जाएंगे। सांसद ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है, लेकिन राहत देने के लिए कोई प्रभावी नीति सामने नहीं आई है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर ईंधन की कीमतों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ऐसे समय में सरकार को अपनी स्पष्ट नीति देश के सामने रखनी चाहिए कि वह गरीब और मध्यम वर्ग को किस प्रकार राहत देगी। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ठोस जवाब देने के बजाय केवल दावे कर रही है। कुमारी सैलजा ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस विषय पर न तो पर्याप्त जागरूकता है और न ही आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया गया है। सांसद ने कहा कि उपभोक्ताओं को वाहनों में ईंधन भरवाने के बाद तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक न स्पष्ट मानकीकरण दिखाई देता है, न प्रभावी गुणवत्ता जांच की व्यवस्था है और न ही ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है, जिससे उपभोक्ता ईंधन की गुणवत्ता की जांच कर सके। इसका सीधा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

सांसद ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा और हरियाणा के मुद्दों को भी वह संसद में पूरी मजबूती से रखेंगी। सांसद ने कहा कि घग्गर बेल्ट वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही है तथा क्षेत्र में प्रदूषित पेयजल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के अनेक हिस्सों में बिजली और पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को जवाबदेह बनाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि विपक्ष का दायित्व केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को संसद तक पहुंचाना भी है। कुमारी सैलजा ने विश्वास दिलाया कि मानसून सत्र के दौरान वह राष्ट्रीय और स्थानीय जनहित से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को तथ्यों और प्रमाणों के साथ लोकसभा में पूरी मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है