Monday, September 28, 2026
BREAKING
• हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी • जनता के अधिकारों, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा में सरकारी भुगतान में देरी पर ब्याज देने की तैयारी, जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी से होगी वसूली: सीएम सैनी • फरीदाबाद में दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, झज्जर और सिरसा में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे : आरती सिंह राव • माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका, पहला आहार स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद • मंडियों में धान की आवक शुरू, किसानों को नहीं मिल रहीं पर्याप्त सुविधाएं: कुमारी सैलजा • भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमें उनके सपनों का भारत बनाना है : अनिल विज • श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक • मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश • पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना

हरियाणा

माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका, पहला आहार स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद

28 सितंबर, 2026 07:43 PM

हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवजात शिशुओं और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष 'स्तनपान जागरूकता' अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका, पहला आहार और पहला प्यार है, जो शिशु के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान केवल बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। माँ को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्तनपान कराने से गर्भाशय को जल्दी सामान्य होने में मदद मिलती है, स्तन एवं अंडाशय के कैंसर का खतरा कम होता है, वजन घटाने में सहायता मिलती है तथा यह माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है। इसके अलावा यह आर्थिक रूप से भी मददगार है, क्योंकि माँ का दूध हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित और सहज रूप से उपलब्ध रहता है। वहीं, बच्चे के लिए इसके फायदों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह शिशु को बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रदान करता है, मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है और हर पोषक तत्व उचित मात्रा में प्रदान करता है। यह आसानी से पच जाता है, जिससे एलर्जी, दस्त और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, और यह हमेशा सुरक्षित व तैयार आहार के रूप में उपलब्ध रहता है।

कब और कैसे स्तनपान कराया जाए, इस विषय पर प्रवक्ता ने विस्तृत गाइडलाइन साझा की। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद, यानी एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान शुरू करवा देना चाहिए। इसके बाद शुरुआती 6 माह तक शिशु को केवल और केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए। 6 माह पूरे होने के बाद उपयुक्त पूरक आहार की शुरुआत के साथ-साथ स्तनपान जारी रखना चाहिए और इसे बच्चे की 2 वर्ष या उससे अधिक उम्र तक जारी रखा जा सकता है।

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि माताओं को स्वयं स्वच्छ और पौष्टिक भोजन करना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही माताओं के लिए पर्याप्त आराम करना, धूम्रपान, शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहना तथा स्तनपान कराने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी अपील की कि वे स्तनपान कराने वाली माताओं को पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दें।
प्रवक्ता ने 'माँ का दूध अनमोल है - इसे अपनाएं, बच्चे का भविष्य सुरक्षित बनाएं' का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी

जनता के अधिकारों, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध : राव नरेंद्र सिंह

जनता के अधिकारों, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा में सरकारी भुगतान में देरी पर ब्याज देने की तैयारी, जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी से होगी वसूली: सीएम सैनी

हरियाणा में सरकारी भुगतान में देरी पर ब्याज देने की तैयारी, जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी से होगी वसूली: सीएम सैनी

फरीदाबाद में दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, झज्जर और सिरसा में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे : आरती सिंह राव

फरीदाबाद में दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, झज्जर और सिरसा में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे : आरती सिंह राव

मंडियों में धान की आवक शुरू, किसानों को नहीं मिल रहीं पर्याप्त सुविधाएं: कुमारी सैलजा

मंडियों में धान की आवक शुरू, किसानों को नहीं मिल रहीं पर्याप्त सुविधाएं: कुमारी सैलजा

भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमें उनके सपनों का भारत बनाना है : अनिल विज

भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमें उनके सपनों का भारत बनाना है : अनिल विज

मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी : अनिल विज

मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी : अनिल विज

मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें : रणदीप सुरजेवाला

जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें : रणदीप सुरजेवाला

युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेटियों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेटियों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा