Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : अनिल विज

29 मार्च, 2026 07:02 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता हेतु बूस्टिंग स्टेशन लगाने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। विज ने बताया कि जल्द महेशनगर में बब्याल रोड पर पुरानी पानी की टंकी के निकट बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिससे नहरी पानी की उपलब्धता महेशनगर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में हो सकेगी और साथ ही ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की निर्भरता कम होगी। वहीं, बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर आज महेशनगर वार्ड नंबर नौ से पार्षद रेणु चौहान, वार्ड नंबर आठ से पार्षद सोमनाथ सहित भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, सतनाम सैनी, मदनलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, आनंद भाटिया, सुनील कन्नोजिया ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गर्मियों से पहले ही यह राशि मंजूर हो सकी है जिसका लाभ महेशनगर क्षेत्र में बसे हजारों निवासियों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित होने से दयालबाग, महेशनगर, भरत नगर, शिवप्रताप नगर, कबीर नगर, ट्यूबवेल कालोनी, बिहारी कालोनी, रामा इस्टेट, गोल्डन पार्क, दयालबाग एफ ब्लॉक आदि क्षेत्रों में फायदा होगा। इससे पहले महेशनगर क्षेत्र के आर्य नगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित था जिससे नहरी पानी की सप्लाई कालोनियों में होती थी, मगर अब महेशनगर पानी की टंकी के निकट नया बूस्टिंग स्टेशन बनने पर अन्य कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह