Sunday, June 28, 2026
BREAKING
अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

हरियाणा

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

26 मार्च, 2026 09:45 PM

चंडीगढ़ : महेंद्रगढ़ में सामने आए सरसों बारदाना घोटाले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मामला प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की मेहनत और हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि खरीद प्रक्रिया में ही घोटाले हो रहे हैं। बारदाना जैसी बुनियादी व्यवस्था में गड़बड़ी यह साबित करती है कि सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर समय रहते पारदर्शिता बरती जाती और निगरानी मजबूत होती, तो इस तरह के घोटाले सामने नहीं आते। “यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस बीच, महेंद्रगढ़ के किसानों में भी रोष देखा जा रहा है और वे निष्पक्ष जांच व पारदर्शी खरीद प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता