Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

महिला विश्व कप : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मैच, दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन

01 नवंबर, 2025 07:22 PM

नवी मुंबई:  महिला वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचने जा रहा है। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ एक नई टीम महिला वनडे विश्व कप विजेता बनेगी।

भारतीय टीम साल 2005 और 2017 के बाद तीसरी बार वनडे विश्व कप फाइनल खेलने जा रही है। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा पांचवीं बार है, जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेल रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैड (1993 और 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ऐसा कर चुका है।

भारतीय टीम इस विश्व कप 7 में से 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। ये वही ऑस्ट्रेलियाई टीम थी, जिसने ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था।

वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम 7 में से 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल मैच में इस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन से जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

इस मुकाबले में टीम इंडिया को बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी गेंदबाजी में अपना जलवा दिखा सकती हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी खेमे को बल्लेबाजी में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रित्स से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में मारिजैन कप्प और नॉनकुलुलेको म्लाबा मेजबान टीम को परेशान कर सकती हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच साल 1997 से अब तक कुल 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा। भारत ने 20 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाजी आसान नजर आई है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। रविवार को आसमान में बादल नजर आएंगे। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगर बारिश की वजह से रविवार को मैच पूरा नहीं होता, तो 3 नवंबर को 'रिजर्व डे' के तौर पर रखा गया है। दोनों ही दिन बारिश की आशंका है।

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री, शेफाली वर्मा।

साउथ अफ्रीका की टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबांगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, ताजमिन ब्रित्स, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, ऐनी बॉश, मसबत क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी