Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी को पछाड़कर नंबर-1 बनीं

30 अक्टूबर, 2025 04:55 PM

गुवाहाटी : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 को 125 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मारिजैन कप्प ने 5 विकेट लेते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

तेज गेंदबाज मारिजैन कप्प ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ मारिजैन ने वनडे विश्व कप में अपने विकेटों की संख्या 44 तक पहुंचा दी।

मारिजैन कप्प साल 2009 से अब तक वनडे विश्व कप के 30 मुकाबलों में 20.81 की औसत के साथ 44 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2005 से 2022 तक 34 मुकाबलों में 21.74 की औसत के साथ 43 विकेट निकाले। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की लिनेट एन फुलर्टन और मेगन शट्ट 39-39 विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

गुवाहाटी में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों में 4 छक्कों और 20 चौकों के साथ 169 रन अपने नाम किए। वहीं, ताजमिन ब्रित्स ने 45, जबकि मारिजैन कप्प ने 42 रन टीम के खाते में जोड़े।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि लॉरेन बेल को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से मारिजैन ने 5 विकेट निकाले, जबकि नादिन डी क्लार्क को 2 विकेट हाथ लगे।

फाइनल मैच नवी मुंबई में 2 नवंबर को खेला जाना है, जिसमें साउथ अफ्रीका का सामना भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी