Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
हरियाणाः महेंद्रगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष पंजाब में बदलाव का माहौल, जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार: सतीश पूनिया भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म, ईडी की जांच में हुआ खुलासा: रवनीत बिट्टू सतीश पूनिया बने पंजाब BJP के नए प्रभारी, चुनाव से पहले पार्टी ने जताया भरोसा Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार' Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी भाजपा में तरुण चुघ का बढ़ा कद, राष्ट्रीय मुख्यालय की कमान मिलने से पंजाब में उत्साह राष्ट्र रक्षा का सम्मान… बहनों का अभिमान: फाजिल्का में 1100 बहनें जवानों को बांधेंगी राखी फरीदकोट डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय

महिला आरक्षण विधेयक : दिल्ली यूनिवर्सिटी में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, सीएम रेखा ने कहा- ये आधुनिक भारत का बिल

10 अप्रैल, 2026 05:14 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से आज 'महिला आरक्षण विधेयक' के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल आधुनिक भारत का आधुनिक बिल है। इसको लाना बहुत जरूरी था, जिससे कि महिलाओं को एक बल मिलेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षकों और छात्रों से चाय पर चर्चा की। इसके बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी में 'महिला आरक्षण विधेयक' के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने छात्रों के साथ तस्वीर भी खिंचाई। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति भी उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह हम सबके लिए बहुत ही उत्साह और खुशी का अवसर है कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अब इतना नजदीक दिखाई दे रहा है।" उन्होंने कहा, "इस देश को चलाने, नीति बनाने में और इस देश के प्रशासन में महिलाओं की एक बहुत बड़ी भूमिका होनी चाहिए। यह देश की आधी आबादी है।"

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़कर आएंगी और विधायक-सांसद से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगी तो व्यवस्था में उस बदलाव को लाना संभव होगा, जिसके बारे में महिलाएं सोचती हैं। रेखा गुप्ता ने कहा, "देश में बेटियों की सुरक्षा की बात हो, बेटियों को आगे बढ़ाने की बात हो या आत्मनिर्भर बनाने की बात हो, उन सब व्यवस्थाओं को वे अपने हिसाब से ठीक कर सकती है।"
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने विधेयक को लाने के लिए देश में एक बड़ा प्रयास किया है। जहां एक ओर हम बात करते थे 'बेटी बचाओ' की, उससे आगे बढ़कर हमने 'बेटी पढ़ाओ' की बात की और अब 'बेटी बढ़ाओ' तक हम लोग पहुंच रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात