Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा हरियाणाः महेंद्रगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

हिमाचल

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

18 अगस्त, 2026 06:27 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सरकार तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से बनाई गई चार्जशीट कमेटी में वे लोग हैं, जिनके खिलाफ भाजपा ने पहले लाई गई चार्जशीट में आरोप लगाए थे। अब भाजपा के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं, जिस कारण दीपकमल में 50 लोगों की सोशल मीडिया टीम को उनको बदनाम करने के लिए बिठाया गया है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक एडीआर रिपोर्ट में उनकी तरफ से 20 साल पहले खरीदी गई प्राॅपर्टी की वैल्यू एड करके दर्शाई गई है। उन्होंने एक प्लॉट 20 साल पहले 14 लाख रुपए में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 2 करोड़ रुपए हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को सत्ता आने के लिए कुछ नजर नहीं आ रहा है।

परवाणू से नीचे जाने में घबराते हैं भाजपा विधायक दल नेता
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक दल नेता परवाणू से नीचे जाने में घबराते हैं। यदि कभी ये लोग जाते हैं तो हिमाचली हितों पर कुठाराघात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस सरकार के हित में नहीं, बल्कि हिमाचली अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1952 से संविधान के प्रावधान के अनुरूप मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (आर.डी.जी.) राशि को बंद कर दिया गया। इससे प्रति वर्ष 8 हजार करोड़ रुपए से 10 हजार करोड़ रुपए नुक्सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राजनीति करने से उनको कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह राजनीति हिमाचली अधिकारों के साथ नहीं होनी चाहिए।

1,500 करोड़ रुपए की प्राप्ति के लिए पत्र लिखा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई करने की एवज घोषित 1,500 करोड़ रुपए के पैकेज प्राप्ति के लिए पत्र लिखा है। यदि शीघ्र घोषित पैकेज हिमाचल प्रदेश को नहीं मिलता तो वह फिर से पत्र लिखेंगे।

अब पेपर लीक नहीं होते, नौकरी ज्वाइन कर रहे हैं युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पेपर लीक नहीं होते, अब युवा नौकरी ज्वाइन कर रहे हैं। हाल ही में जेबीटी, लैक्चरार, सहायक स्टाफ नर्स और विभिन्न विषयों के सीबीएसई शिक्षकों का परिणाम निकला है। पहली बार फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ, अंग्रेजी और कॉमर्स की मैरिट 70 से 80 फीसदी गई है। सहायक स्टाफ नर्स की मैरिट भी 80 फीसदी तक गई है।

हिमाचल में आवश्यकता से अधिक अधिकारी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आवश्यकता से अधिक अधिकारी हैं। सरकार ने आईएएस कॉडर को 153 से 130 करने के अलावा आईपीएस व आईएफएस कॉडर कम करने की बात कही है। इतने अधिकारियों की प्रदेश में जरूरत नहीं है। इससे बचने वाली राशि को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खर्च किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए किए कई बड़े ऐलान, वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ाया

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए किए कई बड़े ऐलान, वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ाया

Independence Day 2026 : CM सुक्खू ने हमीरपुर के बड़सर में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

Independence Day 2026 : CM सुक्खू ने हमीरपुर के बड़सर में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी