Friday, July 03, 2026
BREAKING
फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी को अभी और करना पड़ेगा इंतजार! अगर खेले तो टीम इंडिया के लिए खड़ी हो जाएगी समस्या साउथ अफ्रीका को क्यों मिली T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हार? कप्तान ने बताई हर एक बात आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में हर सुबह लें ये 1 ड्रिंक, रहेंगे ज्यादा फ्रेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार? एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ‘स्याही' विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- आयोग नागरिकों को गुमराह कर रहा

16 जनवरी, 2026 07:27 PM

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में मार्कर पेन में इस्तेमाल होने वाली ‘पक्की' स्याही की गुणवत्ता को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर नागरिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘वोट चोरी एक देश विरोधी कृत्य है''। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि वह विपक्ष के नेताओं के आरोपों के बाद निकाय चुनावों में इस्तेमाल मार्कर पेन वाली 'पक्की' स्याही की गुणवत्ता की पूरी जांच करेगा। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि मतदाताओं की उंगली पर लगा निशान आसानी से हटाया जा सकता है, जिससे फर्जी मतदान हो सकता है।

BMC समेत 29 नगर निकायों के लिए मतदान के बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें दावा किया गया कि एसीटोन जैसे रसायन का इस्तेमाल करके स्याही कैसे हटाई जा सकती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों को खारिज कर दिया। राहुल गांधी ने इस विवाद के संबंध में ‘एक्स' पर एक खबर साझा की, जिसमें कहा गया था, ‘‘विपक्ष, मतदाता मार्कर की स्याही फीकी पड़ने पर गुस्सा दिखा रहे हैं। निर्वाचन आयोग लोगों को गुमराह कर रहा है, इसी वजह से हमारे लोकतंत्र पर से भरोसा खत्म हो गया है। वोट चोरी एक राष्ट्र विरोधी कृत्य है।''

EC आयुक्त दिनेश वाघमारे ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि इस विवाद को देखते हुए आयोग आने वाले जिला परिषद चुनावों में मार्कर पेन का इस्तेमाल नहीं करेगा, बल्कि कर्नाटक सरकार की कंपनी मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड की बनाई पारंपरिक स्याही का इस्तेमाल करेगा, जिसका इस्तेमाल विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हुआ। वाघमारे ने कहा, ‘‘आयोग ने जांच करने का फैसला किया है। इसमें न सिर्फ स्याही की गुणवत्ता बल्कि दिन भर वितरित किए गए वीडियो भी शामिल होंगे।

वीडियो की जांच यह पता लगाने के लिए है कि उंगली पर स्याही वोटिंग के दौरान लगाई गई थी या किसी शरारती तरीके से।'' राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘हम पूरे राज्य में इस्तेमाल हुए मार्कर पेन के आज रैंडम नमूने करेंगे और हमें दी गई स्याही की गुणवत्ता की जांच करेंगे।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

दिल्ली में इस जगह बनेगा फायर सर्विस का पहला परमाणुरोधी केंद्र, क्या होगी खासियत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, इंस्टा वीडियो में अश्लील शब्द बोले गए; FIR दर्ज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर